{"_id":"677e2c2e8edd3c4932033ba3","slug":"many-indian-women-like-you-pat-cummins-clean-bold-on-female-anchor-statement-his-answer-won-hearts-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pat Cummins: 'कई भारतीय महिलाओं को आप पसंद हैं', महिला एंकर के सवाल पर बोल्ड हुए कमिंस, उनके जवाब ने जीता दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pat Cummins: 'कई भारतीय महिलाओं को आप पसंद हैं', महिला एंकर के सवाल पर बोल्ड हुए कमिंस, उनके जवाब ने जीता दिल
Wed, 08 Jan 2025 01:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:12 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से असाधारण प्रदर्शन किया। कमिंस ने पांच टेस्ट में 25 विकेट लिए और वह बीजीटी 2024/25 के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
साहिबा बाली और पैट कमिंस
- फोटो : Twitter
विस्तार
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से जीत दिलाने के बाद पैट कमिंस का नाम ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों में शुमार हो गया है। कंगारू पिछले 10 साल से बीजीटी जीतने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कमिंस ने इसमें कामयाबी दिलाई। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बीजीटी के अलावा वनडे विश्व कप 2023 और टेस्ट चैंपियनशिप 2021 जीत चुकी है। अब टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भी पहुंच चुकी है। अब पैट कमिंस का बीजीटी सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के साथ एक दिलचस्प इंटरव्यू सामने आया है। इसमें एक महिला एंकर उनसे ऐसी बात कहती है, जिसे सुनकर कमिंस हैरान रह जाते हैं और पहले तो उन्हें कोई जवाब नहीं सूझता है। फिर वह एक ऐसा जवाब देते हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वह शर्माते भी दिखे।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला एंकर ने कही यह बात
महिला एंकर साहिबा बाली कमिंस से कहती है, 'भारत में आपकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, खासकर महिलाओं में। महिलाओं का एक बड़ा ग्रुप है जिनको आप पसंद हैं। इसमें मैं भी शामिल हूं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी इसमें शामिल है। उसने मुझे मैसेज किया, 'तुम पैट कमिंस से मिल रही हो। मुझे तुमसे बहुत जलन हो रही है।' बेशक, हर कोई जानता है कि आप शादीशुदा हैं, लेकिन आप महिला का ध्यान कैसे आकर्षित करते हैं और फिर इस फैन ग्रुप से कैसे डील करते हैं?'

कमिंस ने दिया जवाब
इस पर कमिंस झेंप जाते हैं और मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'मुझे नहीं पता था आप यह सवाल पूछने जा रही हैं। मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देता हूं।' इस पर महिला एंकर पूछती हैं, 'क्या आप भी इसे स्वीकार करते हैं?' इस पर कमिंस ने कहा, 'जाहिर है, भारत में काफी फैंस हैं। वे क्रिकेट और इससे जुड़े खिलाड़ियों को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। हालांकि, हम खिलाड़ी ज्यादातर समय टीम के साथ होटल में बिताते हैं। या फिर कई बार परिवार वहां होता है। इसलिए आपको किसी फैन के साथ आमने-सामने बातचीत का मौका नहीं मिलता।'

— DeepTake II (@DeepTakeBackUp) January 6, 2025
बीजीटी में कमिंस का शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से असाधारण प्रदर्शन किया। कमिंस ने पांच टेस्ट में 25 विकेट लिए और वह बीजीटी 2024/25 के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 57 रन देकर पांच विकेट रहा। इसके अलावा उन्होंने पांच मैचों में 19.88 की औसत से 159 रन बनाए। मेलबर्न में उनकी 49 और 41 रन की पारियां ऑस्ट्रेलिया की जीत में निर्णायक साबित हुईं।