फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Manoj Tiwary lambasts Rashid Latif says video is a stunt to grab 60 seconds of fame

लतीफ को मनोज तिवारी ने दिया करारा जवाब, सहवाग को दी थी गालियां

Mon, 12 Jun 2017 06:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 12 Jun 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwary lambasts Rashid Latif says video is a stunt to grab 60 seconds of fame
मनोज तिवारी

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर खींच-तान आम बात है लेकिन अब यह ट्रेंड मैदान के बाहर भी नजर आने लगा है। दोनों देशों के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक दूसरे की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा करने वालों में जाना-माना नाम मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग हैं जो ट्विटर पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाने का कोई मौका खाली नहीं जाने देते।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को भारत के हाथों 124 रन से मिली हार के बाद सहवाग ने ट्वीट किया, पोते के बाद बेटा,  कोई बात नहीं बेटा, अच्छी कोशिश, भारत को बधाई! बाप तो बाप होता है। लतीफ ने इसके जवाब में एक वीडियो पोस्ट किया  और कहा, सहवाग का निवास स्थान नजफ़गढ़ है। वहां पर हमारे दादा हुआ करते थे, साथ ही भारत देश में बनी पौराणिक इमारतों पर भी लतीफ ने कहा, 'अजमेर शरीफ, ताज महल, निजामुद्दीन ओलिया जैसी इमारतें पाकिस्तानी पुरखों की है जो हम हिंदुस्तान को देकर आयें थे। राशिद लतीफ़ ने सहवाग के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया एतिहासिक चेन्नई टेस्ट मैच को याद करवाते हुए कहा, 'जब हम यूनिफार्म में थे, तब तुम (सहवाग) लिक्विड फॉर्म में थे, तुमकों ज्यादा बोलने की बीमारी हो गई है। वीरेंद्र सहवाग ने इस ट्वीट का जवाब बड़ी सहजता से देते हुए कहा था, एक अर्थपूर्ण शांति अर्थहीन शब्दों से हमेशा बेहतर होती है। 


लेकिन सहवाग की जगह मनोज तिवारी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, राशिद लतीफ सहवाग के रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं है। 60 सेकेंड की लोकप्रियता बटोरने के लिए उन्होंने यह वीडियो जारी किया। तिवारी ने लतीफ को सलाह दी कि सहवाग के रिकॉर्ड अंग्रेजी में हैं इसलिए किसी को उन्हें इनका अनुवाद कर समझा देना चाहिए। तिवारी ने बड़े तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा, आप जिसके लिए कह रहे हैं उसके करीब भी नहीं पहुंच सकते। अपने किसी दोस्त को बोलिए जिसे अंग्रेजी समझ में आती हो कि मुझे वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर समझाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed