{"_id":"591a0cb84f1c1b3a24f231b9","slug":"manoj-prabhakar-resigns-as-uttar-pradesh-chief-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज प्रभाकर ने यूपी रणजी टीम का कोच पद छोड़ा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मनोज प्रभाकर ने यूपी रणजी टीम का कोच पद छोड़ा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 16 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
मनोज प्रभाकर
उत्तर प्रदेश रणजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मनोज प्रभाकर ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका अनुबंध दो साल के लिए था लेकिन उन्होंने एक साल बाद ही पद छोड़ने का फैसला कर लिया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि पिछले साल पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर को यूपी रणजी टीम के प्रशिक्षक पद का दायित्व सौंपा गया था। उनका अनुबंध दो साल के लिए था लेकिन उन्होंने अपना अनुबंध पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए उन्होंने निजी कारण बताए हैं।
विज्ञापन
प्रभाकर से पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को टीम का कोच बनाया गया था लेकिन उनके कार्यकाल में टीम कुछ उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि नए कोच के चयन के लिए जून में बैठक होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलावा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के नामों पर भी विचार किया जाएगा। पिछले घरेलू सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम ग्रुप ए में सातवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन