{"_id":"602b9f668ebc3ee9032e2531","slug":"man-of-the-match-ravi-ashwin-says-turning-pitch-was-not-everything-takes-wicket-from-my-cleverness","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैन ऑफ द मैच अश्विन बोले- टर्न ही सब कुछ नहीं था, चालाकी से निकाले विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैन ऑफ द मैच अश्विन बोले- टर्न ही सब कुछ नहीं था, चालाकी से निकाले विकेट
Tue, 16 Feb 2021 04:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : PTI
चेन्नई टेस्ट मैच में 96 रन देकर आठ विकेट लेने और भारत की दूसरी पारी में शतक जमाने के लिए अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऑफ स्पिनर ने भारत की रिकॉर्ड जीत के बाद कि उन्होंने चेपॉक की पिच से मिल रहे टर्न के बूते ही नहीं बल्कि 'गति और चालबाजी' से भी विकेट निकाले।
विज्ञापन
पिच को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी। पूर्व दिग्गजों जैसे शेन वार्न और माइकल वॉन तो सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए थे। अश्विन ने भारत की 317 रन से जीत के बाद कहा, 'लोग जितना बाहर बैठकर भविष्यवाणी कर रहे हैं, मुझे लगता है जो गेंद ज्यादा टर्न कर रही थी उससे विकेट नहीं मिल रहे थे। यह बल्लेबाजों की मानसिकता थी, जिसके कारण हमें विकेट मिले। मैं वर्षों से यहां खेल रहा हूं और हमें विकेट गति और चालबाजी से मिले। अपने इरादे मजबूत रखना बेहद महत्वपूर्ण था।'
विज्ञापन
अश्विन ने कहा कि उन्होंने घरेलू दर्शकों के सामने मैच का पूरा लुत्फ उठाया क्योंकि वह घरेलू परिस्थितियों से अवगत थे। उन्होंने कहा, 'पिच जिस तरह से व्यवहार कर रही हो उसमें हर तरीका भिन्न परिणाम देता है। मैंने अलग तरीके से कोशिश की। हवा का उपयोग किया, गेंद छोड़ने के लिये विभिन्न कोण का उपयोग किया। रन अप में अपनी तेजी से काम लिया। यह मेरे लिए कारगर रहा क्योंकि मैंने इस पर काम किया था।'
विज्ञापन
यह लाल मिट्टी वाला विकेट था जबकि पहला बजरी वाला विकेट था।' भारत की दूसरी पारी में अपना पांचवां टेस्ट शतक बनाने के बारे में अश्विन ने कहा, 'गेंदबाजों पर दबाव बनाना बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि अगर आप उन्हें हावी होने का मौका देते हो तो उनके लिये चीजें आसान हो जाएंगी। मैं उन लोगों में शामिल हूं जो कड़ी मेहनत करते हैं और जब चीजें अनुकूल न हों तो मैं और कड़ी मेहनत करता हूं।'
अपने 400वें विकेट से महज छह विकेट दूर इस 34 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, 'पहले मैच की तुलना में विकेट काफी भिन्न था। अश्विन ने कहा कि बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे की सलाह उनके काफी काम आई। उन्होंने कहा, 'विक्रम राठौड़ का रवैया बेहद सहयोगी रहा। अजिंक्य रहाणे ने भी अहम भूमिका निभाई। सिडनी टेस्ट की पारी ने वास्तव में मेरे लिए लय बनाई।'