फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mamata Banerjee congratulates Sourav Ganguly, You have made India and Bangla proud

ममता बनर्जी ने दी गांगुली को बधाई, 'आपने देश और बंगाल को  गौरवान्वित किया'

Mon, 14 Oct 2019 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 14 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee congratulates Sourav Ganguly, You have made India and Bangla proud
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सोशल मीडिया पर अग्रिम बधाई दी है। दरअसल, बीसीसीाई के अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली का नाम सबसे आगे है।

विज्ञापन


रविवार को हुई बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष पद के लिए गांगुली के नाम पर मुहर लगा दी गई है। ऐसे में सौरव गांगुली को पूरे देश की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में ममता के अलावा भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी गांगुली को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सर्वसम्मति से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुने जाने पर सौरव गांगुली को बहुत-बहुत बधाई। आपको इस कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। आपने भारत और बंगाल को गर्व के पल दिए हैं। हमें सीएबी अध्यक्ष के रूप में आपके कार्यकाल पर गर्व है। नई पारी शानदार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Mamata Banerjee congratulates Sourav Ganguly, You have made India and Bangla proud
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

भाजपा नेता और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गांगुली को बधाई देते हुए लिखा, 'पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान श्री सैरव गांगुली का बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना सुखद है! अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन बना चुके सौरव का निर्विरोध चुना जाना उनके प्रति विश्वास का प्रमाण है। भारत क्रिकेट की महाशक्ति है तो यह चुनौती भी बड़ी है। शुभकामनाएं!'
 



बता दें कि 47 साल के सौरव गांगुली ने दूनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व कप्तान और दिग्गज सौरव गांगुली ने अपना नामांकन भर दिया है। 23 अक्तूबर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के साथ अलग-अलग पदों के लिए भी नाम का एलान कर दिया जाएगा।  

Mamata Banerjee congratulates Sourav Ganguly, You have made India and Bangla proud
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली के अलावा अलावा गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई चुनाव 23 अक्तूबर को होंगे। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के होने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर दी गई है। 

गौरतलब है कि गांगुली फिलहाल कैब (बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष हैं और मौजूदा बीसीसीआईअध्यक्ष की जगह लेने के लिए पूरी तैयार हो चुके हैं। नामांकन भरने के बाद गांगुली ने कहा कि वे उस पद पर होंगे जहां से वे टीम और क्रिकेट के लिए बदलाव कर सकते हैं, उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट में सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed