IND Inning
222/9 (19.4 ov)
Prince Yadav 13(5)*
Mayank Yadav 0
WI elected to bowl
{"_id":"5d41e30a8ebc3e6ca9217d16","slug":"malcolm-nash-whom-garfield-sobers-struck-for-six-sixes-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोबर्स ने 51 साल पहले जिस नैश के एक ओवर में जड़े थे छह छक्के वह नहीं रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सोबर्स ने 51 साल पहले जिस नैश के एक ओवर में जड़े थे छह छक्के वह नहीं रहे
Thu, 01 Aug 2019 02:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
मैल्कम नैश
- फोटो : social media
ग्लामोरगन के कप्तान मैकल्म नैश का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार रात को लॉर्ड्स में एक रात्रि भोज के दौरान गिर गए थे। उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया जहां उनकी रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
नैश 51 साल पहले 1968 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर गैरी सोबर्स ने उनकी छह गेंदों पर छह छक्के जड़ डाले थे। काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की ओर से खेल रहे सोबर्स ने ग्लामोरगन के स्पिनर नैश की गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया। सोबर्स प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
विज्ञापन
हालांकि नैश (1966 से 1983) ने 17 साल के अपने प्रथम श्रेणी करिअर में 336 मैचों में 25.87 की औसत से 993 विकेट झटके और 7129 रन भी बनाए। उन्होंने 148 कैच भी लपके। यही नहीं नैश ने 271 लिस्ट ए मैचों मेें 21.27 की औसत से 324 विकेट चटकाए।
विज्ञापन