फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: कोहली के मुरीद हुए जयवर्धने, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टूटने पर कही यह बात

Fri, 04 Nov 2022 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 31 मैचों में 39.07 की औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने इस टूर्नामेंट में 25 मैचों में 88.75 की औसत और 132.46 के स्ट्राइक रेट से 1065 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Mahela Jayawardene admired Virat Kohli, said this on record broken of scoring most runs in T20 World Cup 2022
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एक खास मुकाम हासिल किया। वह 16 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा। इसके बाद आईसीसी ने सोशल मीडिया पर जयवर्धने का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कोहली को बधाई दे रहे हैं। जयवर्धने ने कोहली को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद बेहतरीन संदेश भेजा।
Mahela Jayawardene admired Virat Kohli, said this on record broken of scoring most runs in T20 World Cup 2022
कोहली, हार्दिक और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया
विराट को लेकर जयवर्धने ने कहा- रिकॉर्ड तोड़ने के लिए होते हैं। किसी ने किसी को मेरा रिकॉर्ड तोड़ना ही था, लेकिन वो आप हैं, विराट। शानदार बैटिंग दोस्त, बधाई हो। आप हमेशा एक योद्धा रहे हैं। फॉर्म हमेशा अस्थायी होता है, लेकिन क्लास परमानेंट। अच्छा किया, दोस्त। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


 
Mahela Jayawardene admired Virat Kohli, said this on record broken of scoring most runs in T20 World Cup 2022
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 31 मैचों में 39.07 की औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने इस टूर्नामेंट में 25 मैचों में 88.75 की औसत और 132.46 के स्ट्राइक रेट से 1065 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 89 रन है। इस टूर्नामेंट कोहली ने 13 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि जयवर्धने के नाम एक शतक और छह अर्धशतक हैं। कोहली टी20 वर्ल्ड कप में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahela Jayawardene admired Virat Kohli, said this on record broken of scoring most runs in T20 World Cup 2022
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली इस टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। वह चार मैचों में तीन अर्धशतक बना चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की यादगार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। फिर नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक लगाया। इस मैच में भी भारत को जीत मिली। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी 64 रन की जबरदस्त पारी खेली। कोहली का यह पांचवां टी20 वर्ल्ड कप है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed