{"_id":"05a6e068f4663482807056a39f0202da","slug":"maharashtra-enters-in-ranji-final-after-21years","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा महाराष्ट्र","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
21 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा महाराष्ट्र
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी में स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाली महाराष्ट्र की टीम दो दशक के लंबे अंतराल के बाद फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
समद मोहम्मद फल्ला की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत महाराष्ट्र ने बंगाल की मजबूत टीम को तीसरे ही दिन सोमवार को 10 विकेट से हराकर 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र ने बंगाल को दूसरी पारी में 348 रन पर निपटाया और उसे जीत के लिए आठ रन का लक्ष्य मिला जो उसने एक ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।
महाराष्ट्र ने टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 40 बार की चैंपियन मुंबई टीम को आठ विकेट से हराया था।
इंदौर में हुए मुकाबले में बंगाल की पहली पारी में 114 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने 455 रन बनाकर 341 रन की भारी भरकम बढ़त हासिल की।
बंगाल ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 16 रन से आगे बढ़ाई और उसकी दूसरी पारी 77.3 ओवर में 348 रन पर समाप्त हो गई।
बंगाल की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने एकतरफा संघर्ष करते हुए नाबाद 108 रन बनाए लेकिन वह टीम की हार नहीं टाल पाए। उनका यह आठवां प्रथम श्रेणी शतक था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की तरफ से बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज समद फल्ला ने 110 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने मैच में कुल 168 रन देकर 10 विकेट हासिल किए।
यह पहला मौका है जब उन्होंने एक मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं। फल्ला ने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए।
कर्नाटक ने पंजाब पर कसा शिकंजा
मोहाली में करुण नायर (नाबाद 107) के शानदार शतक और उनकी अमित वर्मा (नाबाद 65) के साथ छठे विकेट के लिए 110 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत छह बार के चैंपियन कर्नाटक ने मेजबान पंजाब पर रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन शिकंजा कस दिया।
कर्नाटक ने दो विकेट पर 39 रन से आगे खेलते हुए तीसरे दिन की समाप्ति पर पांच विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर बना दिया। कर्नाटक के पास अब 81 रन की बढ़त है जबकि उसके पांच विकेट बाकी हैं।
22 वर्षीय नायर ने अपने पांचवें प्रथम श्रेणी मैच में तीसरा शतक ठोक डाला। वह 191 गेंदों पर नाबाद 107 रन में नौ चौके लगा चुके हैं। पंजाब की ओर से हरभजन ने 79 रन पर दो विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा, मनप्रीत गोनी और जसकरण सिंह को एक-एक विकेट मिला।