फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Maharashtra beat Mizoram by 18 0 in the National Hockey Championship

National Hockey Championship: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने मिजोरम को 18-0 से हराया

Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में मिजोरम को 18-0 से हराने के साथ ही महाराष्ट्र पूल एच में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उनके कप्तान तलेब शाह ने मैच के आठ गोल दागे।
 

विज्ञापन
Maharashtra beat Mizoram by 18 0 in the National Hockey Championship
हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

11वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान महाराष्ट्र ने मिजोरम को 18-0 से हरा दिया। महाराष्ट्र के कप्तान तलेब शाह ने मैच के आठ गोल दागे। इस जीत के साथ महाराष्ट्र पूल एच में शीर्ष पर पहुंच गया है। इसी ग्रुप में बिहार ने छत्तीसगढ़ को 4-2 से हराया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के लिए दर्शन गावकर ने दूसरे ही मिनट में टीम का खाता खोल दिया। अजित शिंदे ने 14वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। उसके बाद तलेब ने 20वें, 29वें, 34वें, 37वें, 42वें, 47वें, 51वें और 59वें मिनट में गोल किए। प्रताप शिंदे ने चार जबकि वेंकटेश केंचे और मोहम्मद निजामुद्दीन ने दो-दो गोल किए।
विज्ञापन


ओडिशा ने गुजरात को 8-0 से हराया जबकि बंगाल ने गोवा को इसी अंतर से पराजित किया। उत्तर प्रदेश ने केरल को 9-0 से हराया जिसमें मोहम्मद अमीर खान (छठे और 24वें मिनट), अजय यादव (37, 46), फराज (48, 52) के अलावा सैफ खान (10), दीपक पटेल (22) और सादिक (50वां मिनट) ने गोल किए। झारखंड ने असम को 11-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed