फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   madhya pradesh thrash uttar pradesh by 5 wickets

विजय हजारे ट्रॉफी: एमपी ने यूपी को हराया

Sat, 16 Feb 2013 12:52 AM IST
इंदौर/एजेंसी
इंदौर/एजेंसी Updated Sat, 16 Feb 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh thrash uttar pradesh by 5 wickets

मध्य प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी सेंट्रल जोन मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 61 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर मध्य प्रदेश ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। यूपी ने 9 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। यूपी की ओर से इम्तियाज अहमद ने चार विकेट झटके।

विज्ञापन


यूपी की शुरुआत खराब रही। उसने अपना पहला विकेट महज 11 रन पर गंवा दिया। ओपनर पीएस गुप्ता 4 के निजी स्कोर पर ईश्वर पांडे का शिकार हुए। इसके बाद एकलव्य द्विवेद्वी और सुरेश रैना ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। लेकिन आनंद राजन ने रैना को 36 के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू बोल्ड कर यूपी को दूसरा झटका दिया।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद  द्विवेद्वी भी 33 के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। जय यादव ने उन्हें एलबीडब्लू आउट किया। मोहम्मद कैफ (55) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल यूपी को दो सौ के करीब पहुंचाया। लेकिन दूसरे छोर पर गिरते विकेट ने यूपी को बड़ा स्कोर खड़ा करने नहीं दिया। आनंद ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में मध्य प्रदेश की शुरुआत भी खराब रही। महज 42 रन पर उसने अपने दोनों ओपनर आनंद सिंह (24) और नमन ओझा (02) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद जतिन सक्सेना(45), रमीज खान (36), उदित्य बिरला (44) और हरप्रीत सिंह (41*) ने शानदार बल्लेबाजी कर मध्य प्रदेश को जीत दिला दी। इस जीत से मध्य प्रदेश को पांच अंक मिले जबकि यूपी को एक अंक से संतोष करना पड़ा।


दिल्ली, पंजाब का मैच रद्द

दिल्ली और पंजाब के बीच विजय हजारे ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र का मुकाबला शुक्रवार को बारिश की वजह से रद्द देना पड़ा। इससे दोनों टीमों को दो-दो अंक मिले। दिल्ली ने छह विकेट पर 142 रन बनाए। दिल्ली की ओवर से ध्रुव शोरी ने सर्वाधिक नाबाद 54 रन बनाए। उन्मुक्त चंद 9, वैभव रावल 02, मिथुन मन्हास 16, मिलिंद कुमार 34, कप्तान रजत भाटिया 01 और पुनीत बिष्ट 01 र न बनाकर आउट हुए। राहुल शर्मा ने 19 रन देकर दो विकेट झटके जबकि संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, जसकरण सिंह और युवराज सिंह ने एक-एक विकेट झटके। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच रद्द कर देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed