फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Madhya Pradesh T20 League will be organized in Gwalior instead of Indore due to monsoon

Madhya Pradesh T20 League: मध्य प्रदेश टी20 लीग पर मानसून का साया, इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगा आयोजन

Wed, 21 May 2025 05:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 May 2025 05:09 PM IST
सार

आयोजकों की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 'इंदौर में मानसून जल्दी आने की संभावना और इंडियन प्रीमियर लीग के देर से खत्म होने के कारण मध्यप्रदेश लीग अब इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगी।'

विज्ञापन
Madhya Pradesh T20 League will be organized in Gwalior instead of Indore due to monsoon
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश टी20 लीग का आयोजन इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगा। आयोजकों ने मानसून के कारण यह फैसला लिया है। इस लीग की शुरुआत 27 मई से होगी और 12 जून तक चलेगी, सभी मुकाबले शंकरपुर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

ग्वालियर में ही खेला गया था पिछला सत्र
आयोजकों की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 'इंदौर में मानसून जल्दी आने की संभावना और इंडियन प्रीमियर लीग के देर से खत्म होने के कारण मध्यप्रदेश लीग अब इंदौर की बजाय ग्वालियर में होगी।' ग्वालियर में पिछले साल पहला सत्र भी खेला गया था। मध्प्रदेश लीग के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों के दिल में ग्वालियर की खास जगह है और हम वहां लौटकर काफी खुश हैं। दो नई टीमों और पहली महिला लीग के साथ मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं के लिये इस बार अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर हमें गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed