{"_id":"5c36be66bdec2256bd3cff08","slug":"madhya-pradesh-scored-their-lowest-total-in-ranji-trophy-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: मध्यप्रदेश ने बिना रन बनाए गंवा दिए 6 विकेट, ये 3 शर्मनाक रिकॉर्ड किए अपने नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: मध्यप्रदेश ने बिना रन बनाए गंवा दिए 6 विकेट, ये 3 शर्मनाक रिकॉर्ड किए अपने नाम
Thu, 10 Jan 2019 09:09 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
नमन ओझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश रणजी क्रिकेट टीम ने सात मैचों में 24 अंक हासिल किए थे और उसे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए केवल तीन अंकों की जरूरत थी। आंध्र के खिलाफ वह अपना आखिरी लीग मैच खेल रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मध्यप्रदेश की टीम आसानी से अपनी जगह पक्की कर लेगी। मगर आंध्र ने शानदार प्रदर्शन करके मध्यप्रदेश को टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आंध्र की पहली पारी 132 रन पर समेट दी। हालांकि, मध्यप्रदेश का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह अपनी पहली पारी में केवल 92 रन पर सिमट गया। आंध्र के गिरिनाथ रेड्डी ने 6 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इसके बाद करण शिंदे के नाबाद 101 रन के सहारे आंध्र ने अपनी दूसरी पारी में 301 रन बनाए और मध्यप्रदेश के सामने 343 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम की हालत ऐसी पस्त हुई कि जब टीम का स्कोर 35 रन था तब उसके लगातार 6 विकेट गिर गए। मेजबान टीम का जब चौथा विकेट गिरा, उसके अगले चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके जबकि तीन विकेट तो केवी शशिकांत के एक ही ओवर में गिरे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर यश दुबे रहे, जिन्होंने 16 रन बनाए और वह 9वें विकेट के रूप में आउट हुए। गौरव यादव बल्लेबाजी करने में सक्षम नहीं थे। मध्यप्रदेश की पारी उस समय समाप्त हुई। मेजबान टीम ने 23 गेंदों के भीतर अंतिम 6 विकेट गंवाए और स्कोरबोर्ड में एक भी रन का इजाफा नहीं किया।
इसी के साथ मध्यप्रदेश के नाम तीन शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं:
1) मध्यप्रदेश का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह न्यूनतम स्कोर रहा। इससे पहले 2013/14 सीजन में बड़ौदा के खिलाफ वह 60 रन पर ऑलआउट हुई थी।
2) आंध्र के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली मध्यप्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर हैं। 1969/70 में केरल की टीम को आंध्र ने 33 रन पर ऑलआउट किया था, जो उनका रिकॉर्ड बरकरार है।
3) चौथा विकेट गिरने के बाद स्कोर में एक भी रन का इजाफा नहीं कर पाई मध्यप्रदेश। यह प्रथम-श्रेणी इतिहास में छठा मौका है जब चौथा विकेट गिरने के बाद टीम स्कोर में इजाफा नहीं कर सकी हो।