{"_id":"76b54e32-8819-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"lyon-challenges-coachs-claim-that-his-self-belief-is-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं डिगा है मेरा आत्मविश्वास: लियोन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं डिगा है मेरा आत्मविश्वास: लियोन
चंडीगढ़/एजेंसी
Updated Fri, 08 Mar 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा है कि उनका आत्मविश्वास नहीं डिगा है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद कोच मिकी आर्थर ने कहा था कि लियोन का आत्मविश्वास डिग चुका है।
विज्ञापन
लियोन ने कोच को चुनौती देते हुए कहा कि चेन्नई टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने बाद उन्हें नहीं लगता कि उनके आत्मविश्वास में किसी तरह का कमी है। आर्थर ने कहा कि लियोन को अपने तकनीक पर मेहनत करने के साथ ही खोया आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
लियोन ने इसे खारिज करते हुए कहा, ‘सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज को गेंदबाजी करने के लिए आपको कुछ अलग करना पड़ता है। मैं खुश हूं कि मैं ऐसा कर सका। हां, मैंने कुछ रन जरूर लुटाए लेकिन मैंने नेट पर खूब मेहनत की है और मुझे अपनी गेंदबाजी पर पूरा विश्वास है।’
विज्ञापन