{"_id":"60f24f2f8ee8115abc64cdf9","slug":"lvs-t20-tournament-batsman-john-glass-hits-six-sixes-in-the-last-over-ireland-win-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलवीएस टी20 टूर्नामेंट: आयरलैंड में बल्लेबाज जॉन ग्लास ने अंतिम ओवर में जड़े छह छक्के, दिलाई टीम को जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलवीएस टी20 टूर्नामेंट: आयरलैंड में बल्लेबाज जॉन ग्लास ने अंतिम ओवर में जड़े छह छक्के, दिलाई टीम को जीत
Sat, 17 Jul 2021 09:01 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:01 AM IST
सार
- छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर अपनी टीम को दिलाई जीत
- मैन ऑफ द मैच चुने गए जॉन ग्लास
- क्रेगाग ने बनाया 147 रन का स्कोर
- बैलीमेना ने सात विकेट पर बनाए थे 113 रन
विज्ञापन
जॉन ग्लास
- फोटो : twitter
विस्तार
उत्तरी आयरलैंड के क्लब क्रेगाग ने एलवीएस टी20 टूर्नामेंट लगभग जीत ही लिया क्योंकि उसकी विपक्षी टीम बैलीमेना को अंतिम ओवर में 35 रन चाहिए थे।
विज्ञापन
हालांकि जॉन ग्लास के इरादे कुछ और थे जिन्होंने छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। क्रेगाग ने 147 रन का स्कोर बनाया था।
अंतिम ओवर से पहले बैलीमेना ने सात विकेट पर 113 रन बनाए थे लेकिन कार्यवाहक कप्तान जॉन 51 रन पर खेल रहे थे उन्होंने ओवर की सभी छह गेंदों को गिब्सन पार्क में बाउंड्री के पार पहुंचाया। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। इसी मैच में उनके भाई ने हैट्रिक भी ली थी।
विज्ञापन