फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow CEO Raghu Iyer car met an accident in route to LSG vs PBKS match venue

Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जाएंट्स के सीईओ की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे गौतम गंभीर के मैनेजर

Fri, 29 Apr 2022 11:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 11:31 PM IST
सार

लखनऊ के सीईओ रघु अय्यर अपने सहयोगियों के साथ मैच देखने जा रहे थे। उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हुई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Lucknow CEO Raghu Iyer car met an accident in route to LSG vs PBKS match venue
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सीईओ रधु अय्यर की कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। इस कार में रघु अय्यर के अलावा टीम के मेंटर गौतम गंभीर के मैनेजर गौरव अरोड़ा और रचिता बेरी भी सवार थीं। हालांकि, यह हादसा बहुत बड़ा नहीं था और कार में सवार तीनों लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लखनऊ की टीम की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि कार मे ंसवार सभी लोग सुरक्षित हैं और पूरी तरह से ठीक हैं। लखनऊ की टीम आज पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2022 में अपना नौवां मैच खेलेगी।
विज्ञापन


लखनऊ की टीम इस सीजन पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी है और अब तक शानदार खेल दिखाया है। आठ में से पांच मैच जीतकर फिलहाल लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। तीन मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है और लखनऊ के पास 10 अंक हैं। पंजाब के खिलाफ यह मैच जीतकर लखनऊ 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे या दूसरे नंबर पर आना चाहेगी। 
विज्ञापन


लखनऊ के लिए केएल राहुल और आवेश खान ने किया कमाल
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए कप्तान राहुल और आवेश खान ने शानदार प्रदर्शन किया है। राहुल अब तक इस सीजन में दो शतक लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो जोस बटलर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। राहुल नौ पारियों में 374 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 53.43 और स्ट्राइक रेट 143.85 का रहा है। वहीं, आवेश खान ने गेंद के साथ कमाल किया है। आवेश इस सीजन में 11 विकेट चटका चुके हैं। उनका औसत 20.09 और इकोनॉमी 8.28 की रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा युवा आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा ने भी लखनऊ के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। बदोनी ने मुश्किल हालातों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई है। वहीं, हुड्डा ने कई बेहतरीन पारियां खेलकर मध्यक्रम में अपनी टीम को संभाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed