फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Ekana International Cricket Stadium is going to host T20 against West Indies

लखनऊ में पहली बार होगा टी-20 इंटरनेशनल, विंडिज के खिलाफ इस तारीख से मिलेंगे टिकट

Thu, 11 Oct 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Ekana International Cricket Stadium is going to host T20 against West Indies

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में छह नवंबर को होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बिक्री 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


आम क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे सस्ता टिकट 1000 रूपए का जबकि सबसे महंगा टिकट 4000 रूपए का होगा। कॉर्पोरेट बॉक्स (साउथ पवेलियन) का टिकट 23 हजार रुपए का होगा जो कि सबसे महंगा है। इकाना स्टेडियम में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव युध्दवीर सिंह ने गुरूवार को 'भाषा' को बताया कि लखनऊ के नए बने इकाना स्टेडियम की क्षमता करीब 50 हजार दर्शकों की है और यह प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम है। यहां छह नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच की सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि मैच के टिकट 15 अक्टूबर पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन बेचे जाएंगे। इसके अलावा इकाना स्टेडियम के गेट संख्या दो से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं।

टिकटों के दाम 1000, 1500, 2000, 2500 और 4000 रूपये होंगे। वीआईपी टिकट कॉरपोरेट बॉक्स में (साउथ पवेलियन) का टिकट 23 हजार रूपये और नॉर्थ पवेलियन का 20 हजार रूपये का होगा। उन्होंने जनता को आगाह किया कि बाजार में फर्जी टिकट भी आने की भी सूचना है इसलिये टिकट केवल ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से या फिर स्टेडियम के गेट नंबर दो से ही खरीदे ।


यूपीसीए सचिव सिंह ने बताया कि टिकट बिक्री के केंद्र लखनऊ के अलावा कानपुर और आसपास के जिलों में भी बनाए जाएंगे ताकि दूसरे जिलों के क्रिकेट प्रेमियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने बताया कि आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला जल्द ही स्टेडियम का दौरा करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed