फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming

LSG vs MI Playing-11: भारतीय टीम के चयन से पहले लखनऊ-मुंबई की भिड़ंत, राहुल पर नजरें, देखें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 30 Apr 2024 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Apr 2024 11:56 AM IST
सार

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : मुंबई और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में चार मुकाबले हुए हैं। इसमें से लखनऊ ने तीन और मुंबई ने एक मैच जीता है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र मैच पिछले साल एलिमिनेटर में जीता था।

विज्ञापन
LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले केएल राहुल के लिए दूसरे विकेटकीपर के रूप में चयन का दावा पुख्ता करने का एक और मौका होगा। उन पर सभी की निगाहें होंगी। विश्व कप के लिए टीम का एलान एक मई को हो सकता है।
विज्ञापन

LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
राहुल का स्ट्राइक रेट चिंता का सबब
टी20 क्रिकेट में राहुल का स्ट्राइक रेट चिंता का सबब रहा है। पावरप्ले में फील्डिंग पाबंदियों के बावजूद राहुल आईपीएल में धीमी शुरुआत करते आए हैं। हालांकि, इस सत्र में इसमें बदलाव किया। इस सीजन अभी तक वह 144.27 की औसत से 378 रन बना चुके हैं। वहीं, ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 160.60 और संजू सैमसन का 161.08 का स्ट्राइक रेड रहा है ।

पंत की जगह टी20 विश्व कप टीम में लगभग पक्की है। उन्होंने कार दुर्घटना से उबरने के बाद विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिये आक्रामक पारियां खेलकर संजू ने भी अपना दावा मजबूती से रखा है। ऐसे में राहुल को अधिक आक्रामक खेलना होगा ताकि उनकी टीम बड़ा स्कोर बना सके और वह भी अपना दावा मजबूत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming
स्टोइनिस और हुड्डा - फोटो : IPL/BCCI
डिकॉक-स्टोइनिस को बनाने होंगे रन
लखनऊ को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया था। अब क्विंटोन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। उनके सामने मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण है जिसकी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने रविवार को मैदान के चारों ओर जमकर धुनाई की थी।

जेक फ्रेजर ने काफी प्रभावित किया
युवा जेक फ्रेजर मैकगर्क के स्ट्रोक्स का मुंबई के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज ने भी 19 रन पहले ओवर में दे डाले। ल्यूक वुड और हार्दिक पांड्या तो काफी महंगे साबित हुए। मुंबई की टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे सारे मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन

LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming
सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई को सूर्यकुमार से उम्मीद
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टी20 में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से उम्दा पारियों की उम्मीद होगी। इस सत्र में बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे हार्दिक को विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में चार मुकाबले हुए हैं। इसमें से लखनऊ ने तीन और मुंबई ने एक मैच जीता है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र मैच पिछले साल एलिमिनेटर में जीता था।

LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर [इम्पैक्ट सब: अमित मिश्रा/मयंक यादव]

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड/गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा [इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव]

LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 48वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 48वां मुकाबला?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला 30 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 48वां मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 48वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

LSG vs MI Dream11 Prediction Playing XI mumbai indians vs lucknow super giants IPL 2024 live streaming
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed