{"_id":"66197fd54100b285960afff9","slug":"lsg-vs-dc-despite-losing-seven-wickets-in-13-overs-lsg-set-the-target-of-168-runs-created-history-ipl-2024-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"LSG vs DC: 13 ओवर में सात विकेट गंवाने के बावजूद लखनऊ ने रखा 168 रन का लक्ष्य, रचा इतिहास, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs DC: 13 ओवर में सात विकेट गंवाने के बावजूद लखनऊ ने रखा 168 रन का लक्ष्य, रचा इतिहास, जानें
Sat, 13 Apr 2024 12:09 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:09 AM IST
सार
दिल्ली के खिलाफ लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। खलील अहमद और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ का आधे से ज्यादा खेमा पस्त पड़ गया। दोनों ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार ने एक-एक खिलाड़ी को निशाना बनाया।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल के 17वें सीजन का 25वां मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 11 गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली की यह इस सीजन की दूसरी जीत है।
दिल्ली के खिलाफ लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। खलील अहमद और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ का आधे से ज्यादा खेमा पस्त पड़ गया। दोनों ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार ने एक-एक खिलाड़ी को निशाना बनाया।
आयुष-अर्शद ने संभाली पारी
13 ओवर के बाद लखनऊ ने 94 रन के स्कोर पर सात विकेट खो दिए थे। क्विंटन डिकॉक ने 19, देवदत्त पडिक्कल ने तीन, मार्कस स्टोइनिस ने आठ, निकोलस पूरन ने शून्य, केएल राहुल ने 39, दीपक हुड्डा ने 10 और क्रुणाल पांड्या ने तीन रन बनाए। इसके बाद पारी को आयुष बडोनी और अर्शद खान ने संभाला। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान बडोनी ने पांच चौकों और छक्के की मदद से 55 रन बनाए जबकि अर्शद खान ने 20 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज इस मैच में नाबाद रहे।
विज्ञापन
लखनऊ ने तोड़ा हैदराबाद का रिकॉर्ड
इसी के साथ लखनऊ की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 100 रनों के भीतर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी टीम ने 167 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था। टीम ने आईपीएल 2023 में गुजरात के खिलाफ 59 रनों पर सात विकेट खो दिए थे। इसके बाद टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। हैदराबाद के इस रिकॉर्ड को लखनऊ ने तोड़ दिया।