LSG vs MI: लखनऊ की जीत के बाद मुख्य कोच लैंगर का दिखा मजाकिया अंदाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया पत्रकार का फोन
मुंबई और लखनऊ के बीच मैच के बाद जब लैंगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने एक पत्रकार के घर से आ रहे फोन कॉल को उठा लिया जिससे वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे।
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी। लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जोश में होश खोना फिर पड़ा प्लेयर ऑफ द मैच दिग्वेश को भारी, गंवाई आधी मैच फीस; पंत पर भी लगा जुर्माना
A phone call in the middle of the press conference 📞
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2025
Good news on Mayank Yadav's recovery 📰
And the importance of National Cricket Academy (BCCI's COE) 👏
🎥 #LSG Head Coach, Justin Langer, has a field day at the post-match press conference 😊#TATAIPL | #LSGvMI pic.twitter.com/JAolaa5GTo
लैंगर ने इस दौरान तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट को लेकर भी जानकारी दी जो बंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब से गुजर रहे हैं। लैंगर ने कहा, मुझे जो पता है वो यह है कि मयंक एनसीए में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैंने उनका गेंदबाजी करते हुए वीडियो देखा है। मयंक ठीक हो रहे हैं जो आईपीएल तथा भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है। हमने देखा कि पिछले साल उन्होंने कितना प्रभाव छोड़ा। मुझे नहीं लगता कि भारत में ऐसा कोई गेंदबाज है जो मयंक से तेज गेंदबाजी कर सकता है। यही कारण है कि उनकी इतनी चर्चा हो रही है।