फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LPL 2023 Babar Azam will not wear the jersey with the logo of the betting company in the Lanka Premier League

LPL 2023: बाबर आजम ने जीता फैंस का दिल, लंका प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी कंपनी के लोगो वाली नहीं पहनेंगे जर्सी

Tue, 04 Jul 2023 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Jul 2023 10:04 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हाल ही में पहली बार हज यात्रा पर गए थे। उनके साथ उनकी मां और अन्य करीबी लोग थे। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुए जिसमें वह नए लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
LPL 2023 Babar Azam will not wear the jersey with the logo of the betting company in the Lanka Premier League
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने आगामी लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान सट्टेबाजी कंपनी के लोगो वाली पोशाक पहनने और प्रचार करने से इंकार कर दिया है जबकि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कई फ्रेंचाइजी का प्रायोजन सट्टेबाजी कंपनियां करती हैं। बाबर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इस साल एलपीएल के अनुबंध में हस्ताक्षर के दौरान यह नियम डलवाया है कि वह किसी सट्टेबाजी कंपनी से नहीं जुड़ेंगे।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, अधिकांश पाकिस्तानी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी मालिकों और लीग आयोजकों से कह रहे हैं कि वे किसी सट्टेबाजी कंपनी के लोगो वापसी पोशाक नहीं पहनना चाहते और ना ही उनका प्रचार करना चाहते हैं। इससे पहले सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान सुपर लीग में सट्टेबाजी कंपनी के लोगो वाली पोशाक पहनने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हाल ही में पहली बार हज यात्रा पर गए थे। उनके साथ उनकी मां और अन्य करीबी लोग थे। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुए जिसमें वह नए लुक में नजर आ रहे हैं। हज यात्रा करने वाले बाबर ने बाल मुंडवाया है। बाबर का नया लुक चर्चा में है और उन्होंने हज यात्रा के बारे में बात भी की है। बाबर ने कहा,  ''मैं और अम्मी जी पहली बार हज पर गए। वहां का माहौल आसान नहीं रहता। जो काम जवानी में करना है वो कर लेना चाहिए, जितनी देर करेंगे, उतना मुश्किल होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed