फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Los Angeles Olympics 2028: Cricket returns to the Olympics after 128 years, matches will be played in T20 form

Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे मुकाबले

Mon, 16 Oct 2023 08:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Oct 2023 08:36 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का फैसला ले लिया गया है। मुंबई में IOC के 141वें सत्र की बैठक में यह फैसला लिया गया। आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। 

विज्ञापन
Los Angeles Olympics 2028: Cricket returns to the Olympics after 128 years, matches will be played in T20 form
मुंबई में चल रही IOC की बैठक में पांच नए खेलों को शामिल करने पर फैसला लिया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने के फैसले पर मुहर लग चुकी है। 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी द्वारा क्रिकेट को लॉस एंजिलस ओलंपिक में शामिल करने पर मुहर लगा दी गई है। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख के नेतृत्व में सोमवार को मुंबई में हुई बैठक में इस पर अंतिम फैसला किया गया। क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। यानी 128 साल बाद इसकी ओलंपिक में वापसी होगी।
विज्ञापन

क्रिकेट के अलावा चार और खेल 2028 ओलंपिक में होंगे शामिल
आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इनमें क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस समेत पांच नए खेलों को शामिल करने लॉस एंजिलस आयोजकों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसको लेकर प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका था। हालांकि, सभी नए खेलों को 2028 खेलों में जगह सुनिश्चित करने के लिए आईओसी सदस्यता द्वारा मत हासिल करने की आवश्यकता थी। सोमवार को आधिकारिक रूप से पांचों नए खेलों को शामिल कर लिया गया। लॉस एंजिलिस-28 आयोजन समिति द्वारा पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव का आईओसी के 99 सदस्यों में से मतदान करने वाले केवल दो सदस्यों ने विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
आईओसी मीडिया ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा- लॉस एंजिलस ओलंपिक में  पांच नए खेलों को शामिल करने के आयोजन समिति के प्रस्ताव को आईओसी सत्र द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही आईओसी ने क्रिकेट के आगे टी20 लिखा, यानी क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला क्रिकेट के मुकाबले शामिल होंगे।

इससे पहले 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी क्रिकेट की वापसी हुई थी, लेकिन उसमें सिर्फ महिलाओं का टी20 मुकाबला खेला गया था। भारतीय महिला टीम ने उसमें रजत पदक जीता था। वहीं, इस साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी क्रिकेट को शामिल किया गया था। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के टी20 मुकाबले खेले गए थे। एशियाड में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे।

Bach announces IOC plan to launch inaugural Olympic Esports Games
विज्ञापन

1900 में पिछली बार ओलंपिक में खेला गया था क्रिकेट
क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां इंग्लैंड और फ्रांस स्वर्ण पदक के लिए भिड़े थे। हालांकि, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिशें चल रही थीं और अब जाकर यह सफल हो पाया है। दरअसल, आईओसी क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भुनाने की कोशिश करेगा।

इसी वजह से पुरुष और महिला टी20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2028 में 1525 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के फैसले पर आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने भी खुशी जताई थी।

पीएम मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स (ट्विटर के नाम से प्रसिद्ध) पर लिखा, "इस बात की खुशी है कि बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश लॉस एंजलिस ओलंपिक 2028 में शामिल होंगे। खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र के रूप में, हम विशेष रूप से क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत करते हैं, जो इस अद्भुत खेल की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।"

Los Angeles Olympics 2028: Cricket returns to the Olympics after 128 years, matches will be played in T20 form
थॉमस बाख ने बड़ी घोषणा की - फोटो : सोशल मीडिया
ICC के साथ मिलकर काम करेगा IOC
इससे पहले आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा था- भाग लेने वाली टीमों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। हम आईसीसी के साथ काम करेंगे। हम किसी भी देश के व्यक्तिगत क्रिकेट अधिकारियों के साथ काम नहीं करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के सहयोग से हम देखेंगे कि क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय कैसे बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed