{"_id":"652d017409932f8c2e039b9c","slug":"los-angeles-olympics-2028-cricket-included-in-olympics-nita-ambani-congratulated-fans-said-this-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LA 2028 Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट शामिल, नीता अंबानी ने फैंस को दी बधाई, कहा- भारत में यह सिर्फ खेल नहीं...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LA 2028 Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट शामिल, नीता अंबानी ने फैंस को दी बधाई, कहा- भारत में यह सिर्फ खेल नहीं...
Mon, 16 Oct 2023 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 16 Oct 2023 02:58 PM IST
सार
नीता अंबानी ने कहा, ''क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है।
विज्ञापन
नीता अंबानी ने फैंस को बधाई दी है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य नीता अंबानी ने कहा कि लॉस एंजिलस 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है। इस फैसले से दुनिया में ओलंपिक आंदोलन को लेकर लिए नई रुचि और कई नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
नीता अंबानी ने क्या कहा?
मुंबई में चल रहे 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किए जाने पर नीता अंबानी ने कहा, "एक आईओसी सदस्य, एक गौरवान्वित भारतीय और एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर मुझे खुशी है कि आईओसी सदस्यों ने, लॉस एंजेलिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए वोट किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
1900 ओलंपिक में पिछली बार खेला गया था क्रिकेट
क्रिकेट सन 1900 में ओलंपिक में खेला गया था तब केवल दो टीमों ने भाग लिया था। नीता अंबानी ने कहा, ''क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। 1.4 अरब भारतीयों के लिए, क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, एक धर्म है।''
#WATCH | On the inclusion of Cricket in the 2028 Los Angeles Summer Olympic Games, IOC Member Nita Ambani says, " I am delighted that IOC members have voted to include Cricket as an Olympic Sport in the LA Summer Olympics 2028! Cricket is one of the most loved sports globally,… pic.twitter.com/nl8iMDH9Yi
— ANI (@ANI) October 16, 2023
दूसरी बार आईओसी भारत में आयोजित
इतिहास में ऐसा दूसरी बार है जब आईओसी सत्र भारत में आयोजित किया जा रहा है। 40 साल बाद इसकी देश में वापसी हुई है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय, भारत में लिया गया है। नीता अंबानी ने कहा, "मुझे खुशी है कि यह ऐतिहासिक प्रस्ताव हमारे देश में, मुंबई में हो रहे 141वें आईओसी सत्र में पारित किया गया।"
क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ेगी
नीता अंबानी ने उम्मीद जताई कि इस घोषणा से दुनिया भर में खेलों की लोकप्रियता काफी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा- ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन को लेकर गहरा जुड़ाव पैदा होगा और साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा।
Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे मुकाबले
Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे मुकाबले
भारत के लिए खुशी का दिन
आईओसी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला नीता अंबानी ने इस दिन को भारत के लिए बहुत खुशी का दिन बताया। उन्होंने कहा- मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आईओसी और लॉस एंजिलस आयोजन समिति को धन्यवाद और बधाई देती हूं। यह सचमुच बहुत खुशी और उल्लास का दिन है।