फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lords will Host ICC World Test Championship Final in 2023 and 2025

ICC WTC Final: दोगुना होगा टेस्ट चैंपियनशिप का मजा, इस ऐतिहासिक मैदान में होगा 2023 और 2025 का फाइनल

Wed, 27 Jul 2022 09:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Birmingham
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Birmingham Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 09:22 AM IST
सार

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की मेजबानी लगातार तीसरी बार इंग्लैंड को मिली है। पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी करने वाले इंग्लैंड को आने वाले दो फाइनल की मेजबानी भी मिली है। 
 

विज्ञापन
Lords will Host ICC World Test Championship Final in 2023 and 2025
न्यूजीलैंड ने जीता WTC FINAL का खिताब - फोटो : icc

विस्तार

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और 2025 की मेजबानी इंग्लैंड को दे दी है। मंगलवार को एस बात एलान करते हुए शीर्ष क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि 2023 और 2025 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। आईसीसी ने आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "आईबीसी बोर्ड ने 2023 और 2025 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मेजबान के रूप में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को मंजूरी दी।"
विज्ञापन


साल 2021 में पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया था। इस मैच की मेजबानी भी पहले लॉर्ड्स को मिली थी। इस वजह से इस मैच का आयोजन एजेस बाउल, साउथैम्प्टन में खेला गया। फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला चैंपियन बना। 
विज्ञापन

आईसीसी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा "डेनियल विटोरी और वीवीएस लक्ष्मण को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति में मौजूदा खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। रोजर हार्पर को महेला जयवर्धने के साथ टीम में शामिल होने वाले दूसरे पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।"

आईसीसी बोर्ड ने नवंबर 2022 में होने वाले आईसीसी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को भी मंजूरी दे दी। चुनाव एक साधारण बहुमत से तय किया जाएगा और निर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकाल एक दिसंबर से दो साल की अवधि (2022 से 30 नवंबर 2024) के लिए चलेगा। ।

यह भी पुष्टि की गई है कि भारत 2025 महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा जबकि आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी बांग्लादेश के पास है। 

महिला विश्वकप में भारत और इंग्लैंड का जलवा
"ICC महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी दूसरी बार बांग्लादेश के पास है, जिसमें 2026 संस्करण 2009 के बाद पहली बार इंग्लैंड जाएगा। 2025 में अगला ICC महिला क्रिकेट विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा। आईसीसी महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी करें, बशर्ते वे इस आयोजन के लिए क्वालीफाई करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed