{"_id":"578770204f1c1b217913d669","slug":"lords-test-pak-vs-eng-first-day-scorecard","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान बनाम इंग्लैंडः लॉर्ड्स टेस्ट, पहला दिन, पढ़ें स्कोरकार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंडः लॉर्ड्स टेस्ट, पहला दिन, पढ़ें स्कोरकार्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
cook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट आज (बृहस्पतिवार) से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। पढ़ें, पहले दिन के खेल का लाइव स्कोरकार्ड।
विज्ञापन
पाकिस्तान के दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंग्लैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में जब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उतरेंगे तो उनकी कोशिश 2010 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से पीछा छुड़ाने की होगी।
विज्ञापन
छह वर्ष पहले 2010 में आमिर को लॉर्ड्स के मैदान पर गेंदबाजी के दौरान स्पॉट फिक्संग का दोषी पाया गया था। एक टेबलॉयड समाचार पत्र के स्टिंग ऑपरेशन में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आमिर और उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को कप्तान सलमान बट्ट के निर्देश पर इंग्लैंड के खिलाफ जानबूझकर नो बॉल फेंकते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
इन तीनों पर क्रिकेट से पांच साल का प्रतिबंध लगा और सभी को खेल एजेंट मजहर मजीद के साथ जेल की सजा सुनाई गई थी। आमिर ने उस मैच की पहली पारी में 84 रन खर्च कर छह विकेट चटकाए थे लेकिन विवाद के बीच सभी ने इसको भुला दिया।