फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lokesh Rahul tells the reason behind leaving punjab kings team said it was difficult decision

IPL 2022: पंजाब किंग्स से अलग होने के फैसले पर खुलकर बोले लोकेश राहुल, टीम छोड़ने की वजह भी बताई

Mon, 21 Mar 2022 02:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 02:11 PM IST
सार

राहुल ने कहा है कि पंजाब किंग्स से अलग होने का फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था, लेकिन वो जानना चाहते थे कि आगे उनके लिए क्या है। राहुल इस सीजन लखनऊ की टीम की कप्तानी करेंगे। 
 

विज्ञापन
Lokesh Rahul tells the reason behind leaving punjab kings team said it was difficult decision
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत में चंद दिनों का समय रह गया है और सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बार इस लीग में लखनऊ और गुजरात दो नई टीमें जुड़ चुकी हैं। लखनऊ की टीम की कप्तानी लोकेश राहुल के हाथों में है, जबकि गुजरात का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। राहुल लखनऊ की टीम के साथ जुड़ने से पहले पंजाब के कप्तान थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले राहुल ने पंजाब की टीम से अलग होने का फैसला किया। उनके इस फैसले पर सभी ने सवाल खड़े किए थे अब राहुल ने इस मामले पर खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। पंजाब ने सबसे कम खिलाड़ियों को रिटेन किया था। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रिटेन किए गए खिलाड़ियों में शामिल थे। लगातार चार सीजन तक पंजाब के लिए 500 से ज्यादा रन बनाने वाले राहुल को टीम ने रिटेन न करने का फैसला लिया था। टीम के कोच अनिल कुंबले ने कहा था कि वो राहुल को अपने साथ रखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ही टीम से अलग होने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


पंजाब से क्यों अलग हुए राहुल?
राहुल ने रेड बुल क्रिकेट से बातचीत में कहा कि उनके लिए यह बहुत मुश्किल फैसला था, लेकिन वो देखना चाहते थे अब उनकी किस्मत में क्या है। उन्होंने कहा "मैं उनके साथ चार तक था। इस दौरान मेरा समय शानदार था। मैं बस ये देखना चाहता था कि मेरी किस्मत में क्या है। यह निश्चित रूप से बहुत मुश्किल फैसला था। मैं लंबे समय तक पंजाब के साथ जुड़ा रहा। मैं देखना चाहता था कि क्या मैं कुछ अलग कर सकता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लखनऊ के लिए खेलेंगे राहुल
लोकेश राहुल को ड्रॉफ्ट पिक में लखनऊ ने अपने साथ जोड़ लिया और टीम का कप्तान भी बनाया। लखनऊ का पहला मैच गुजरात की टीम के साथ है। यह टीम पहली बार आईपीएल में शामिल हुई है। लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी भी है। यह उत्तर प्रदेश की पहली टीम है। राहुल के अलावा रवि बिश्वनोई और मार्कस स्टोइनिश इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed