फिटनेस टेस्ट में फेल हुए लोकेश राहुल, हुए टीम से बाहर
10 जून को बांग्लादेश में होने वाले इकलौते टेस्ट मैच में चयनित हुए टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज लोकेश राहुल को फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए।
शनिवार को कोलकाता में हुए फिटनेस टेस्ट में वह अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए। मामले की जानकारी बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने दी।
अनुराग ठाकुर के अनुसार लोकेश राहुल बीमार है। इस कारण उनका बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना नामुमकिन है। वहीं, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि राहुल के स्थान पर किसे टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
लोकेश राहुल ने पिछले साल दिसबंर माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट सिडनी में टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया था। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 110 रन बनाए थे।
कोहली को लेकर शास्त्री ने दिया यह बयान
बांग्लादेश दौरे में टीम इंडिया के अंतरिम कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली को शुक्रिया कहा है। शास्त्री इस वक्त टीम के डायरेक्टर और कोच दोनों की भूमिका में है।
हाल ही में कोहली ने शास्त्री को टीम में डायरेक्टर बनाए रखने और फिलहाल बांग्लादेश दौरे में कोच बनाए जाने पर हर्ष जताया था और कहा था कि शास्त्री के होने से टीम का मनोबल बढ़ता है।
शास्त्री ने कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कोहली दिल का साफ है। जो मन में होता है वह कह देता है, अगर वह कुछ कहते हैं तो इसका मतलब वह दिल से कह रहे हैं।