{"_id":"62663768e751c50cd02a7a60","slug":"lokesh-rahul-fined-24-lakh-for-slow-over-rate-twice-in-the-tournament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG: लोकेश राहुल पर 24 लाख का जुर्माना, मुंबई के खिलाफ गलती दोहराना पड़ा भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG: लोकेश राहुल पर 24 लाख का जुर्माना, मुंबई के खिलाफ गलती दोहराना पड़ा भारी
Mon, 25 Apr 2022 11:23 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:23 AM IST
सार
लोकेश राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम इस टूर्नामेंट में दूसरी बार निर्धारित समय पर पूरे 20 ओवर नहीं कर पाई थी। इसके बाद राहुल पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के कारण लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर 24 लाख का जु्र्माना लगा है। लोकेश राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम इस टूर्नामेंट में दूसरी बार निर्धारित समय पर पूरे 20 ओवर नहीं कर पाई थी। इसके बाद राहुल पर दोगुना जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले धीमे ओवर रेट के चलते राहुल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, उनके लिए यह मैच शानदार रहा। पहले उन्होंने बल्ले के साथ कमाल करते हुए शानदार शतक लगाया फिर उनकी टीम ने मैच भी 36 रन से अपने नाम किया।
आईपीएल के नियमों के अनुसार किसी टीम के पहली बार धीमी गति से ओवर करने पर कप्तान के ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं उसी सीजन में दूसरी बार यह गलती होने पर कप्तान पर लगने वाले जुर्माने की राशि दोगुनी हो जाती है। इससे पहले बार-बार धीमी ओवर गति के चलते कप्तान पर एक मैच का बैन भी लगाया जा चुका है।
लखनऊ की पूरी टीम पर लगा जुर्माना
कप्तान राहुल के साथ लखनऊ के बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। हर खिलाड़ी को मैच फीस का 25 फीसदी या छह लाख रुपये, जो भी कम हो जुर्माने के रूप में भरना होगा। आईपीएल की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि लखनऊ की टीम इस सीजन दूसरी बार निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
पांचवीं जीत के साथ लखनऊ टॉप चार में
इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी पांचवीं जीत हासिल की, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब कोई चमत्कार होने पर ही यह टीम प्लेऑफ के मैच खेल पाएगी। वहीं लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है और प्लेऑफ के लिए दावदारी पेश कर रही है।