भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। अश्विन का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूदा आईपीएल मैचों में हिस्सा ले रहे भारतीय क्रिकेटरों को आगामी आम चुनावों के दौरान उनके क्षेत्रों में मतदान के दौरान उन्हीं शहरों में मतदान की स्वीकृति दी जानी चाहिए जहां वे हैं।
अश्विन की पीएम मोदी से अपील, लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्विन सहित शिखर धवन, दीपा कर्माकर, हिमा दास और साक्षी मलिक जैसे कई खिलाड़ियों को ट्विटर पर टैग करते हुए उनके अधिक मतदान के लिए जागरूकता पैदा करने की अपील की थी जिसके बाद इस क्रिकेटर ने यह आग्रह किया।
On the cricket field, @SDhawan25, @BhuviOfficial and @ashwinravi99 shine with their incredible talent and absolute commitment towards their team.
I urge them to encourage greater voter awareness and voter participation.
Young India will follow their lead. #VoteKar
अश्विन ने मोदी के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘मैं नरेंद्र मोदी सर से आग्रह करना चाहता हूं कि आईपीएल में खेल रहे प्रत्येक क्रिकेटर को वह जिस भी स्थान पर हैं वहां से उन्हें मतदान करने की स्वीकृति दी जाए।’
Always thought voting is the fulcrum of our democracy and I definitely would like to urge the entire country, each and everyone of you from every nook and corner of our country to vote and choose their rightful leader. https://t.co/GXmsKh2TTh
अश्विन ने भले ही यह आग्रह प्रधानमंत्री से किया हो लेकिन देश की चुनाव प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) देखता है जो स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। चुनाव के संचालन में राजनीतिक नेताओं की कोई भूमिका नहीं होती।
आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरण में होंगे और इसकी तारीखें आईपीएल के साथ टकरा रही हैं जो 23 मार्च को शुरू हुआ। अश्विन चेन्नई के रहने वाले हैं लेकिन आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाल रहे हैं।