फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिस गेल ने तोड़ा IPL का एक और रिकॉर्ड, वॉर्नर-कोहली जैसे दिग्गज छूटे पीछे

Mon, 25 Mar 2019 08:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 Mar 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Chris Gayle completed 4000 runs in IPL, here is highest run scorer of the tournament
क्रिस गेल - फोटो : file photo

पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने इंडियन टी-20 लीग में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई माधो सिंह स्टेडियम में जारी मुकाबले में छठा रन बनाते ही गेल इस टूर्नामेंट में सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। 

Chris Gayle completed 4000 runs in IPL, here is highest run scorer of the tournament
क्रिस गेल - फोटो : file photo

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें 112 पारियां लगी। इसके बाद डेविड वॉर्नर 114 पारी तो फिर विराट कोहली 128 पारियों के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं। हालांकि गेल से पहले चार हजार रन बनाने का कारनामा सुरेश रैना, विराट कोहली, गौतम गंभीर, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा और एमएस धोनी कर चुके हैं। 

Chris Gayle completed 4000 runs in IPL, here is highest run scorer of the tournament
क्रिस गेल - फोटो : file photo

गेल ने पंजाब की पारी के पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। दरअसल, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए क्रिस गेल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। राहुल जल्द आउट हो गए। इसके बाद धीमी शुरुआत करते हुए तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेते हुए 'यूनिवर्स बॉस' ने इस सीजन का पहला रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Gayle completed 4000 runs in IPL, here is highest run scorer of the tournament
क्रिस गेल - फोटो : file photo

इस मैच से पहले गेल 112 मुकाबलों में 6 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3994 रन बना चुके थे। इस दौरान उनकी औसत 41.17 की रही। 

विज्ञापन
Chris Gayle completed 4000 runs in IPL, here is highest run scorer of the tournament
क्रिस गेल - फोटो : File photo

गेल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में 39 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 106 की औसत से 424 रन बनाए। 2019 विश्व कप के बाद वह वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके गेल पर अपनी टीम पंजाब को पहला खिताब दिलाने की भी चुनौती होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed