फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lodha panel asks banks to stop fund disbursements by BCCI

लोढ़ा समिति ने बैंकों को दिए BCCI के वित्तीय भुगतान रोकने के निर्देश

Mon, 03 Oct 2016 07:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
Lodha panel asks banks to stop fund disbursements by BCCI
बीसीसीआई - फोटो : getty
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति ने पैनल ने बीसीसीआई का खाता रखने वाले बैंकों को निर्देश दिया कि वे बीसीसीआई द्वारा 30 सितंबर को उसकी विशेष आम बैठक में लिए गए वित्तीय फैसलों के संबंध में किसी भी राशि का भुगतान न करें। लोढ़ा समिति बीसीसीआई द्वारा अपनी सिफारिशों का उल्लंघन किए जाने से बेहद नाराज है। समिति ने बैंकों को लिखे पत्र में कहा है कि समिति को पता चला है कि BCCI की 30 सितंबर 2016 को हुई आपात कार्यकारी बैठक में कुछ फैसले लिए गए हैं जिसमें विभिन्न सदस्य संघों को काफी बड़ी राशि का वितरण किया जाना है। 
विज्ञापन

राशि भुगतान करना दैनिक दिनचर्या का काम नहीं

Lodha panel asks banks to stop fund disbursements by BCCI
लोढ़ा समिति (फाइल फोटो)
समिति ने यह पत्र बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के, सीईओ राहुल जोहरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी को भी भेजा है। समिति ने कहा है कि आप जानते हो कि समिति के 31 अगस्त 2016 को दिए गए निर्देश के अनुसार दैनिक दिनचर्या के मामलों के अलावा भविष्य से संबंधित कोई भी फैसले नहीं लिए जा सकते। इस तरह की राशि भुगतान करना दैनिक दिनचर्या का काम नहीं है और वैसे भी इसकी कोई आकस्मिक जरूरत नहीं थी। पैनल ने कहा, आप इस बात से वाकिफ हो कि बीसीसीआई ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है जिसके अनुसार फंड डिस्ट्रीब्युशन(वितरण) की नीति 30 सितंबर तक बनाई जानी थी। 

लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट इस महीने की छह तारीख समिति द्वारा दायर स्टेटस रिपोर्ट पर सुनवाई करेगी। इसलिए आपको 31 अगस्त 2016 के बाद बीसीसीआई द्वारा मंजूर किए गए या जारी किए गए किसी भी वित्तीय राशि के वितरण के निर्णय पर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया जाता है। इन निर्देशों में किसी भी तरह का उल्लंघन किए जाने पर इसे उच्चतम न्यायालय के सामने रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed