फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten10 Cricket Score Kanpur Chiefs vs Invertis Kings Scorecard match result know details

ISK vs KC: ऑलराउंड प्रदर्शन से इनवर्टिस सुपर किंग्स ने जीता मुकाबला, 79 रन पर सिमटी कानपुर चीफ्स

Wed, 19 Feb 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 19 Feb 2025 11:07 PM IST
सार

इस मुकाबले में सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 10 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में कानपुर चीफ्स 9.2 ओवर में सिर्फ 79 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
LLC Ten10 Cricket Score Kanpur Chiefs vs Invertis Kings Scorecard match result know details
कानपुर चीफ्स और इनवर्टिस सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलएलसीटेन-10 का रोमांच जारी है। बुधवार को इस लीग का 18वां मुकाबला कानपुर चीफ्स और इनवर्टिस सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में इनवर्टिस सुपर किंग्स ने कानपुर की टीम को 44 रन से हरा दिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 10 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में कानपुर चीफ्स 9.2 ओवर में सिर्फ 79 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

कानपुर के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर चीफ्स की शुरुआत खराब हुई। महिपालसिन्ह छावड़ा महज 13 रन के स्कोर पर सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें धीरेंद्र यादव ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद रवि ने आकिफ खान को आउट किया। वह 13 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 30 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में आकिफ कानपुर की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा अमित नागर ने 11, दिक्कू ठाकुर ने सात, अरविंद ने 12, साहिल ने नौ और कृष्णा मूर्ति ने चार रन बनाए। वहीं, चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए अक्षय सिंह ने तीन विकेट चटकाए जबकि रवि, धीरेंद्र और बंटी को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा अंकित को एक सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनवर्टिस सुपर किंग्स की पारी
इससे पहले, इनवर्टिस सुपर किंग्स ने कार्तिक की 41 रनों की शानदार पारी की बदौलत 123 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे नयुम सिसोदिया और सुरेश यादव के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। सिसोदिया को साहिल ने अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गौरव ने सुरेश को कृष्णा मूर्ति के हाथों कैच कराया। वह चार छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर लौटे। इसके अलावा दुर्गविजय ने 21 और कार्तिक ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कानपुर चीफ्स के लिए गौरव और साहिल ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed