{"_id":"672f54efa3e8fbdc0c0ced08","slug":"llc-ten-10-want-to-learn-fielding-from-mohammad-kaif-how-to-register-for-llc-ten-10-league-immediately-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: मोहम्मद कैफ से सीखना चाहते हैं चुस्त फील्डिंग? इस लीग के लिए तुरंत करें रजिस्टर, अपनाएं यह तरीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: मोहम्मद कैफ से सीखना चाहते हैं चुस्त फील्डिंग? इस लीग के लिए तुरंत करें रजिस्टर, अपनाएं यह तरीका
Mon, 11 Nov 2024 02:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:56 PM IST
सार
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 में गेंद और बल्ले का महा-समर देखने को मिलेगा। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस क्रिकेट लीग की सात टीमें अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। इस लीग की खास बात यह है कि भारत और दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। इनमें मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, सुरेश रैना से लेकर ब्रेट ली और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। ये स्टार लीग के लिए टीम बनाएंगे और ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे। आपके पास भी कैफ जैसे दिग्गजों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने और उनसे सीखने का मौका है। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। हम आपको इसका तरीका बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप मोहम्मद कैफ के बारे में जान लें...
मोहम्मद कैफ का कॅरियर
मार्च 2000 में भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले कैफ भारत के स्टार बल्लेबाजों में शामिल रहे। वह ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग में भी काफी प्रभावित करते थे। कैफ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था और अपने कॅरियर में कई यादगार पारियां खेली। कैफ ने अपने कॅरियर में 13 टेस्ट मैच खेले और 32.84 के औसत और 40.31 के स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए। टेस्ट में कैफ का निजी सर्वोच्च स्कोर 148 रन रहा। इस प्रारूप में कैफ के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।
कैफ ने अपने कॅरियर में भारत के लिए 125 वनडे मैच खेले और 32.01 के औसत तथा 72.03 के स्ट्राइक रेट से 2753 रन बनाए। वनडे में कैफ का सर्वेच्च स्कोर 111 रन है और उन्होंने इस प्रारूप में दो शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। कैफ आईपीएल का हिस्सा भी रहे हैं और उन्होंने इस लीग में 29 मुकाबले खेले हैं जिसमें 103.6 के स्ट्राइक रेट से कुल 259 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च निजी स्कोर 34 रन है।
विज्ञापन
क्या है एलएलसी टेन-10?
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
इन शहरों की हैं टीम
लीग में खेलने वाली टीमों में कानपुर की टीम कानपुर चीफ्स, आगरा की टीम जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स, नोएडा की टीम जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स, लखनऊ की टीम केरासा लखनऊ पैंथर्स, मुरादाबाद की टीम वेंकटेश्वरा लायंस, मेरठ की टीम आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स और झांसी की टीम बुंदेलखंड ब्लास्टर्स होगी।
जानें आप कैसे बन सकते हैं इस लीग का हिस्सा
10-10 ओवर के इस फटाफट क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश के युवा www.llcten10.com या कवर फोटो में दिये गए QR code को स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में रजिस्टर्ड युवाओं के लिए ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद टीमों के चयन के लिए ट्रायल उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली शहरों में होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना जाएगा।