{"_id":"66f8cc21e6e309c6640c04cc","slug":"llc-ten-10-veteran-pacer-brett-lee-will-be-mentor-of-venkateshwar-lions-team-in-legends-league-cricket-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में वेंकटेश्वर लॉयंस दिखाएंगे दम, दिग्गज पेसर ब्रेट ली होंगे टीम के मेंटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में वेंकटेश्वर लॉयंस दिखाएंगे दम, दिग्गज पेसर ब्रेट ली होंगे टीम के मेंटर
Sun, 29 Sep 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:10 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली वेंकटेश्वरा लॉयंस के मेंटर होंगे। वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि दिग्गज ब्रेट ली एक शानदार टीम का चयन कर उसको चैंपियन बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
श्री सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वैंकटेश्वरा लायन मुरादाबाद टीम (बाएं), ब्रेट ली
- फोटो : Amar Ujala/IPL
विस्तार
लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अमर उजाला की एलएलसी टेन-10 क्रिकेट का धूम-धड़ाका जल्द शुरू होने जा रहा है। चौकों-छक्कों की बारिश से LLC क्रिकेट के रोमांच को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यू.पी. टेनिस बॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में हो रही लीग में आगरा, नोएडा, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ की टीमों की घोषणा हो चुकी है। मुरादाबाद टीम वेंकटेश्वरा लॉयंस का स्वामित्व शैक्षणिक समूह वेंकटेश्वरा ग्रुप के पास होगा। यह जानकारी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रति- कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने दी।
ब्रेट ली के जुड़ने से वेंकटेश्वरा लॉयंस का दावा मजबूत
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली वेंकटेश्वरा लॉयंस के मेंटर होंगे। वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि दिग्गज ब्रेट ली एक शानदार टीम का चयन कर उसको चैंपियन बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। कुछ वर्षों में एलएलसी टेन 10 देश की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग होगी। वहीं, वेंकटेश्वरा समूह एवं प्रमोटर्स वेंकटेश्वरा लॉयंस टीम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने कहा- यह लीग पश्चिमी यूपी मेरठ, मुरादाबाद के आसपास के होनहार युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगी। युवा क्रिकेटरों के सपनों को लीग से पंख लगेंगे।आने वाले कुछ वर्षों में यह देश की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग होगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है |
ये दिग्गज क्रिकेटर हैं टूर्नामेंट का हिस्सा
अन्य प्रतिभागी टीमों से हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गज खिलाड़ी जुड़े हैं। इस पहल का उद्देश्य क्रिकेटरों को केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस पर ध्यान देने, क्रिकेट के कौशल को निखारने और खेल भावना का विकास करना है। उत्तर प्रदेश के दस स्थलों गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ में लीग के मुकाबले जारी हैं। यह टूर्नामेंट 100 दिनों तक खेला जाएगा। टी-10 लीग से फैंस और उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल रहा है। इस लीग में स्टार मेंटर की मौजूदगी न केवल प्रशंसकों को आकर्षित कर रही है, बल्कि लीग को अधिक पेशेवर भी बनाएगी।