{"_id":"675941b9c5f32233f40d67f1","slug":"llc-ten-10-varanasi-kashi-knights-ready-to-shine-in-gallant-llc-ten-10-harbhajan-will-be-mentor-of-team-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: गैलेंट एलएलसीटेन10 में वाराणसी की काशी नाइट्स करेगी धमाल, हरभजन होंगे टीम के मेंटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: गैलेंट एलएलसीटेन10 में वाराणसी की काशी नाइट्स करेगी धमाल, हरभजन होंगे टीम के मेंटर
Wed, 11 Dec 2024 02:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:27 PM IST
सार
ये लीग, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से अधिकृत है और फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है।
विज्ञापन
एलएलसी टेन-10
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होने जा रही गैलेंट एलएलसीटेन10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग बस धूम मचाने को तैयार है। लीग का कारवां अब वाराणसी तक पहुंच गया है। वाराणसी की टीम "काशी नाइट्स" के मेंटर भारत के दिग्गज क्रिकेटर और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह होंगे। लखनऊ में आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में काशी नाइट्स के आ जाने से मुकाबला और अधिक रोमांचक हो गया है।
10 शहरों में होंगे ट्रॉयल
ये लीग, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से अधिकृत है और फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है। खिलाड़ियों के लखनऊ, कानपुर, नोएडा, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, झांसी, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर में ट्रॉयल होंगे। ट्रॉयल टीबीसीएफआई अधिकारियों की निगरानी में पारदर्शिता से होंगे।
हर टीम में होंगे यूपी के 10 खिलाड़ी
एलएलसीटेन10 ट्रॉयल के बाद नीलामी के जरिये हर शहर की टीम बनेगी। हर टीम में 10 खिलाड़ी यूपी से लिए जाएंगे। 6 खिलाड़ी दूसरे राज्यों के होंगे।
विज्ञापन
बेस प्राइज होगा 25,000 रुपये
नीलामी के चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25,000 रुपये होगा। खिलाड़ियों के पूर्व रिकॉर्ड और प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए बोली बढ़ भी सकती है।
हरभजन सिखाएंगे युवाओं को बारीकियां
ये लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट(एलएलसी) और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। एलएलसी के को-फाउंडर रमन रहेजा ने कहा कि हमें खुशी है कि हरभजन सिंह के अनुभव से वाराणसी के युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सीखने को मिलेंगी।
ऐसे करें रजिस्टर
आप दिये गए QR कोड को स्कैन कर तथा LLCTEN10 लिंक पर क्लिक करके अभी रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस सिर्फ 700 रुपये है।