फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten 10 League Commissioner Jonty Rhodes Aims to Uncover Hidden Talent in India Know more details in Hindi

Interview: LLC Ten-10 लीग के कमिश्नर जोंटी रोड्स बोले- इसके जरिये भारत में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना लक्ष्य

Tue, 11 Feb 2025 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Feb 2025 03:08 PM IST
सार

LLC Ten-10, Jonty Rhodes on Talent India: अमर उजाला ने एलएलसी टेन-10 लीग के कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह इस लीग से जुड़कर काफी खुश हैं और उनका मकसद इस लीग के जरिये भारत में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है।

विज्ञापन
LLC Ten 10 League Commissioner Jonty Rhodes Aims to Uncover Hidden Talent in India Know more details in Hindi
जोंटी रोड्स से खास बातचीत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से लखनऊ में आयोजित की जा रही एलएलसीटेन10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 22 फरवरी तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। एलएलसीटेन10 ट्रॉफी का अक्तूबर 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर व क्रिकेटर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान की मौजूदगी में अनावरण हुआ था।
विज्ञापन


13 अक्तूबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक चली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 75 हजार से अधिक युवाओं ने इस लीग के लिए पंजीकरण किया। इसके लिए 15, 19 और 21 जनवरी को यूपी के 11 प्रमुख शहरों में ट्रायल हुए। ट्रायल के दोनों चरणों में क्वालिफाई करने वाले 215 क्रिकेटर बोली का हिस्सा बने। इनमें 192 क्रिकेटरों को बोली में 12 टीमों ने 1.2 करोड़ रुपये में लिया। अब फैंस और इस टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ी इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अमर उजाला ने एलएलसी टेन-10 लीग के कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह इस लीग से जुड़कर काफी खुश हैं और उनका मकसद इस लीग के जरिये भारत में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। पढ़ें जोंटी रोड्स से अमर उजाला की बातचीत के प्रमुख अंश...
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट मिलकर सबसे बड़े टेनिस बॉल टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहे हैं। युवा क्रिकेटरों को इस LLCTen10 लीग का हिस्सा क्यों बनना चाहिए? खिलाड़ियों के करियर के लिए यह टूर्नामेंट कितना अहम है?
जोंटी रोड्स: पहली और जो सबसे जरूरी बात है, वह यह है कि मुझे लगता है 95 से 96 प्रतिशत जो क्रिकेटर्स खेल रहे हैं, वह या तो टेनिस बॉल से खेल रहे हैं या खेल चुके हैं। हर किसी के पास लेदर बॉल से क्रिकेट खेलने का मौका नहीं है। अगर आप इस खेल को जुनूनी लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं तो यह क्रिकेट के लिए बड़ा काम कर रहे हैं। अगर आपको यह लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या राज्य क्रिकेट की टीम में शामिल होने के लिए लेदर बॉल क्रिकेट खेलकर ही रास्ता बन सकता है तो मैं आपको बता दूं कि ज्यादा से ज्यादा युवा टेनिस बॉल के जरिये ही इस खेल से जुड़े होते हैं। मुझे लगता है कि भारत के पास युवाओं को खुद को साबित करने देने के लिए कई अच्छे प्लेटफॉर्म्स हैं। अगर टेनिस बॉल क्रिकेट इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो भारत के पास और आगे जाने का मौका है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @llcten10


सवाल: आप लीग के कमिश्नर हैं, भविष्य में इसे लेकर आपकी क्या योजनाएं हैं?
जोंटी रोड्स: मैं आपको बताना चाहूंगा कि महिला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट भी होने वाला है, जिसको लेकर लड़कियों में क्रिकेट खेलने को लेकर काफी उत्साह है। हमने भारतीय महिला टीम को शानदार प्रदर्शन करते देखा है। हमने महिला प्रीमियर लीग की कामयाबी देखी है। मैं एक क्रिकेट खिलाड़ी, कमेंटेटर, कोच और स्पॉनसर भी रह चुका हूं। मैं कई रोल निभा चुका हूं और एक कमिश्नर के रूप में यह चाहूंगा कि सभी खुश रहें और जिसे जो रोल दिया गया है, वह सभी उस मुताबिक काम करें। अगर कोई विवाद होता है तो मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल कर पाऊंगा। मैं चाहूंगा कि LLC टेन-10 टूर्नामेंट कामयाब हो और यह एक बड़ा टूर्नामेंट बने। भारत के हर राज्य में कई टैलेंट छिपे हुए हैं और मैं चाहूंगा कि वहां से प्रतिभाएं निकलकर सामने आएं और उन्हें मैं इस लीग के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाने का सही प्लेटफॉर्म दे सकूं।

सवाल: क्या आपको लगता है कि भारत में टेनिस बॉल क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है?
जोंटी रोड्स: निश्चित तौर पर हां। आप देख सकते हैं क्रिकेट खेलने के लिए कितने लोग उत्साहित हैं। किसी को नहीं पता कि उन्हें यह कहां लेकर जाएगा, लेकिन अगर आपके पास टेनिस बॉल क्रिकेट उपलब्ध नहीं है तो आपको प्रतिभाएं कहां से मिलेंगी। LLC टेन-10 टूर्नामेंट टेनिस बॉल क्रिकेट को और आगे लेकर जाएगा और मुझे इस लीग से जुड़ने पर खुशी है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @llcten10


सवाल: क्या आपको लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आयोजन होगा?
जोंटी रोड्स: यह दिलचस्प है, क्योंकि इससे पहले हमने बीच (समुद्र तट) क्रिकेट इंटरनेशनल लीग खेली है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि टेनिस बॉल क्रिकेट भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जा सकता है और खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद की प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है। मैंने कबड्डी और खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेल देखे हैं। अब यह खेल देश विदेश में भी धमाल मचा रहे हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट सिर्फ भारत नहीं, बल्कि दुनियाभर में खेला जाता है। तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके खेले जाने की अच्छी संभावना है।

सवाल: आपने LLC ट्रायल में कई प्रतिभाओं को देखा, आप दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा देख चुके हैं। आपको क्या लगता है, भारतीय खिलाड़ी बेहतर हैं या दक्षिण अफ्रीका के?
जोंटी रोड्स: मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों के पास क्रिकेट खेलने के अधिक अवसर हैं। यहां पर ज्यादातर खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट पर ही फोकस करते हैं। दक्षिण अफ्रीका में स्कूल स्तर पर भी लेदर बॉल से खिलाया जाता है। वहां के युवा अपने भाई बहन या परिवार के किसी सदस्य के साथ क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखेंगे या बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखेंगे। वहीं, भारत में ऐसा दिख जाता है। ऐसे में मैं कहूंगा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण अफ्रीका पर भारत का पलड़ा भारी है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @llcten10


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed