{"_id":"297c3e3e-aff9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"livid-kohli-criticises-wankhede-crowd-for-jeering-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ मुंबई में, जो दर्शकों पर गुस्साए कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐसा क्या हुआ मुंबई में, जो दर्शकों पर गुस्साए कोहली
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के हाथों शनिवार रात यहां खेले गए मैच में मिली 58 रन से करारी शिकस्त के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान दर्शकों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
कोहली ने कहा, "आईपीएल ही सब कुछ नहीं है और इसके साथ ही दुनिया खत्म नहीं हो जाती है। इस मैच में जैसा व्यवहार दर्शकों ने किया उसे देखकर लगता है कि वे यह भूल गए कि मैं केवल रॉयल चैलेंजर्स की ओर से ही नहीं खेल रहा बल्कि मैं देश की राष्ट्रीय टीम में भी खेलता हूं।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के रन आउट को लेकर जब भी रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान कोहली अपील करते तो वानखेड़े स्टेडियम में अपनी टीम की हौसलाअफजाई के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए प्रशंसक उनकी जमकर खिल्ली उड़ाते।
विज्ञापन
दर्शकों के इस व्यवहार से बुरी तरह आहत विराट ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को आखिर हो क्या गया है। उनका व्यवहार मेरी समझ से परे था। वे अजीब सा व्यवहार कर रहे थे।" कोहली ने साथ ही कहा कि उनकी टीम ने मैच में इस सत्र का सबसे खराब प्रदर्शन किया।