टीम इंडिया ने 9 साल बाद की पुरानी याद ताजा, आयरलैंड को पहले टी-20 में 76 रन से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने बुधवार को डबलिन में खेले गए पहले टी -20 मुकाबले में आयरलैंड को 76 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आयरलैंड के सामने 209 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में आयरलैंड की 132 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के चाइनमैन गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी 'विराट सेना' ने रोहित शर्मा और शिखर धवन की आतिशी पारी के बूते निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने टॉस हारकर मैदान पर बवाल काट दिया। दोनों ओपनर्स शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इनके बीच पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई, जो टी-20 क्रिकेट में किसी भा विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
वहीं, वर्ल्ड लेवल पर पहले विकेट के लिए साझेदारी का चौथा सबसे बड़ा स्कोर था। दिलचस्प बात है कि दोनों ने अपनी ही साझेदारी (158) रन का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में बनाया था। इस साझेदारी को ओ ब्रायन ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर तोड़ा। बड़ा शॉट लगाने के फिराक में धवन थॉम्पसन के हाथों धरे गए। आउट होने से पहले उन्होंने 45 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना भी कुछ खास नहीं कर पाए। मगज 10 रन बनाने के बाद अपनी कमजोरी शॉट गेंद पर ही उन्हें चेस ने चलता किया।
चौथे नंबर पर एमएस धोनी (11) बल्लेबाज करने आए। उनके आते ही मैदान पर उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। फैेंस को उनसे धुआंधार पारी की उम्मीद थी, लेकिन छक्का उड़ाने के चक्कर में वह भी अपना विकेट गंवा बैठे।इसके बाद टीम ने महज 6 रन के भीतर अपने 2 अहम विकेट गंवा दिए। पहले रोहित शर्मा (97) को चेज ने क्लीन बोल्ड कर शतक से रोका तो कप्तान विराट कोहली को बिना खाता खोले उसी ओवर में चलता किया। आयरलैंड की तरफ से पीटर चेस ने 4 विकेट और केविन ओ ब्रायन ने 1 विकेट झटके।
टीम इंडिया द्वारा मिले 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड को पहला झटका दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दिया, जब उन्होंने पॉल स्टर्लिंग को 1 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों झिलवाया। पहले विकेट के लिए शैनन और स्टर्लिंग के बीच मात्र 4 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद सातवें ओवर की गेंद पर एंड्रयू बालर्बिनी (11) स्टंम्प आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए बालर्बिनी और शैनन के बीच 41 रन की साझेदारी हुई।
यहां से शैनन ने पारी को संभाला, लेकिन एक छोर से सारे बल्लेबाज आउट होने लगे। आयरलैंड को टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शैनन को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर LBW आउट किया। वह 60 रन की शानदार पारी खेली। वह अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके कुछ ही देर बाद चहल के फिरकी में फंस गए केविन ओ ब्रायन। वह केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयरलैंड के धराधर विकेट गिरने लगे। आयरलैंड ने 100 के भीतर ही अपना 6 विकेट गंवा चुके थे। इसके अलावा और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। इसके अलावा युजवेन्द्र चहल ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इसके पहले विराट कोहली ने सभी को चौंकाते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी, इनके साथ उमेश यादव भी अंतिम एकादश में नजर नहीं आएंगे। आयरलैंड की ओर से विलियम पॉटरफिल्ड और एंडी मैकब्राइन भी प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे।
टीमें इस प्रकार हैंः
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, जेम्स शैनॉन, एंड्रयू बालर्बिनी, सिमरनजीत सिंह, स्टुअर्ट पोंटर, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ज डॉकरेल, बॉयड रैंकिन, पीटर चेस।