फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Sunrisers Hyderabad vs rajasthan royals, ipl 8

धवन-मोर्गन का कमाल, हैदराबाद ने राजस्थान को धोया

Thu, 07 May 2015 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 May 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Sunrisers Hyderabad vs rajasthan royals, ipl 8

आईपीएल-8 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर जहां उसके एक बार फिर शीर्ष पर आने की उम्मीदों पर पानी डाल दिया वहीं खुद भी इस जीत से टूर्नामेंट में बने रहने की संभावनाओं को जीवित रखा है।

विज्ञापन


मुंबई में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से इंग्लैंड के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 63 रनों की बड़ी पारी खेली। उनके अलावा ओपनर शिखर धवन ने 35 गेंदों में 54 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में राजस्थान को बेहतरीन शुरुआत की दरकार थी लेकिन उसकी शुरुआत बहुत खराब रही और एक बार लय बिगड़ जाने के बाद टीम अंत में मैच में वापस लौटती दिखी लेकिन लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।


इस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स का एक बार फिर शीर्ष स्थान पर आने का सपना टूट गया। उसके 12 मैचों से अब 14 अंक हैं और टीम दूसरे स्थान बनी हुई है। जबकि इस जीत से सनराइजर्स के 10 मैचों से 5 जीत हो गए हैं और सातवें स्थान से ऊपर आते हुए पांचवें पायदान पर पहुंच गई है।

हैदराबाद मिले 202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत को बड़ा झटका पहले ही ओवर में लगा। राजस्थान का पहला विकेट टूर्नामेंट में औरेंज कैप संभाल रहे अजिंक्य रहाणे (8) के रूप में गिरा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान शेन वॉटसन के साथ स्टीवन स्मिथ ने मोर्चा संभाला। लेकिन इशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी के आगे राजस्थान ने अपने कप्तान वॉटसन (12) के रूप में दूसरा विकेट भी खो दिया।

दोहरे झटके के बाद राजस्थान संभलने की कोशिश में ही लगा था कि 8वें ओवर में गेंदबाज हेनरिक ने करुण नायर (4) को आउट कर हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई। लेकिन एक छोर से टिके स्मिथ ने हार नहीं मानी और ताबड़तोड़ बाउंड्रियां जारी रखी। 11वें ओवर की आखिरी गेंद में दीपक हुडा (7) कैच आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने पहुंचे जेम्स फॉकनर के साथ स्मिथ ने तेज खेलना शुरू किया।

इस बीच स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। वह टीम को जीत की ओर से ले जाने में प्रयासरत थे लेकिन 15वें ओवर में रवि बोपारा की गुगली में वह (68) फंस गए और बोल्ड हो गए। उनके साथ ही टीम की जीतने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। 18वें ओवर में फॉकनर (30) और संजू सैमसन (21) भी चलते बने। 19वें ओवर में प्रवीन कुमार की 3 गेदों में क्रिस मौरेस (नाबाद 34) ने लगातार 3 छक्के लगाकर एक बार हैदराबाद के चेहरे पर शिकन जरुर पैदा की। लेकिन अंत में हैदराबाद ने ही बाजी मारी।

वॉटसन ने किया वॉर्नर का बल्ला खामोश

LIVE: Sunrisers Hyderabad vs rajasthan royals, ipl 8
इससे पहले राजस्‍थान के बुलावे पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी रही। टीम के दोनों ओपनर्स लय में दिख रहे थे लेकिन 5वें ओवर में डेविड वॉर्नर 24 रन के निजी स्कोर पर शेन वॉटसन और राजस्‍थान का पहला शिकार बने। इसके बाद मोएसिस हेनरिक ने शिखर धवन के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

शुरुआती झटके के बाद संभलकर खेल रहे दोनों खिलाड़ियों ने लय से बल्लेबाजी की, लेकिन तभी 11वें ओवर में प्रवीन तांबे ने हेनरिक (20) को चलता कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 13वें ओवर में टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया। 15वें ओवर में धवन (54) जेम्स फॉकनर का शिकार बने। धवन के आउट इयोन मोर्गन ने टीम को तेजी से बड़े स्कोर तक पहुंचाने में काम किया। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के ठोककर अपने पचास रन पूरे किए।

इसके बाद भी वह नहीं रुके और आतिश बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन 18वें ओवर में वह (63) शेन वॉटसन का दूसरा और टीम का चौथा शिकार बने। मोर्गन ने रवि बोपारा के साथ चौथे विकेट के ‌लिए 53 रनों की साझेदारी की। मोर्गन की शानदार पारी के बाद रवि बोपारा (नाबाद 17) और नमन ओझा (नाबाद 8) ने आखिर तक नाबाद रहते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed