फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: sri lanka vs scotland, world cup 2015

श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 148 रनों से धूल चटाई

Wed, 11 Mar 2015 05:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Mar 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
LIVE: sri lanka vs scotland, world cup 2015

होबार्ट में श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच चल रहे वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकाराशतकों की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 363 रन बनाए। जबकि स्कॉटलैंड की पूरी टीम 43.1 ओवरों में 215 रनों पर ढ़ेर हो गई। इस तरह यह मैच श्रीलंका 148 रनों से जीत गया।

विज्ञापन


श्रीलंका की शुरूआत खराब रही लेकिन बाद में दिलशान और संगकारा ने शतक ठोककर टीम को मजबूत कर दिया। एक वक्त जब दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तब श्रीलंका का स्कोर 400 से ऊपर जाने की पूरी संभावना थी।
विज्ञापन


लेकिन स्कॉटलैंड के युवा गेंदबाज जोस डेवन की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने दिलशान और संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे विकेट खो दिए। हालांकि कप्तान एंगलो मैथ्यूज की तेज फिफ्टी ने टीम को थोडी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीलंका के 363 रनों का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। श्रीलंकाई गेंदबाज लसित मलिंगा ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर स्कॉटलैंड को पहला झटका दिया। पहला विकेट गंवाने के बाद स्कॉटलैंड खुद को संभालने में जुटी ही थी कि दूसरे तेज गेंदबाज नुवन कुलसेकरा ने स्कॉटलैंड को दूसरा झटका दिया।

कुछ देर बाद कप्तान मैथ्यूज नेके कहने पर गेंदबाजी की कमान दिलशान ने संभाली। अपने पहले ही ओवर में दिलशान ने विकेट लेकर स्कॉटलैंड को तीसरा झटका दिया। तीन विकेट गिरने के बाद स्कॉटलैंड ने टिककर खेलना शुरू किया और चौथे विकेट के लिए 117 रन जोड़े। श्रीलंका को चौथा विकेट तिशारा परेरा ने दिलाया। इसके बाद पांचवा विकेट कुलसेकरा ने लिया। अपने अगले ओवर में कुलसेकरा एक और विकेट लेकर अपनी टीम को छठी सफलता दिलाई। मलिंगा ने एक बार फिर गेंदबाजी का मोर्चा संभालते हुए स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू किया। 41वें ओवर में मलिंगा ने अपनी टीम को आठवीं सफलता दिलाई। आखिरी दो विकेट चमीरा ने लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने जल्दी ही पहला विकेट गंवा दिया। श्रीलंका को पहला झटका टीम के सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमन्ने (4) के रूप में लगा। वह स्लिप पर कैच आउट हुए। शुरूआती झटका लगने के बाद श्रीलंका की पारी ओपनर तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा ने संभाली। दोनों ने शुरूआत में संभलकर खेला फिर स्कॉटलैंड के गेंदबाजों पर हावी होते गए।

पिछले तीन मैचों की तरह इस मैच में भी संगकारा ने शतक ठोका। इस तरह इस वर्ल्ड कप में संगकारा लगातार चार शतक लगा चुके है। इस मैच में यह कारनामा संगकारा ने मात्र 86 गेदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से किया। वहीं इससे पहले दिलशान ने भी अपना शतक पूरा किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हुई। श्रीलंका को दूसरा झटका दिलशान (104) के रूप में लगा। महेला जयवर्धन (2) ज्यादा रन नहीं बना पाए और जल्द ही आउट हो गए।

वहीं, एक छोर में डटे संगकारा का साथ निभाने कप्तान एंगेला मैथ्यूज पहुंचे। लेकिन दोनों के बीच पार्टनशिप ज्यादा नहीं चल पाई। संगकारा (124) बड़ी हिट के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। तीनों धाकड़ बल्लेबाजों का विकेट स्कॉटलैंड के युवा गेंदबाज जोस डेवी ने लिया। श्रीलंका को पांचवा झटका कुशल परेरा (24) के रूप में लगा। परेरा के आउट होने के बाद कप्तान एंगेला मैथ्यूज ने तेज खेलना शुरू किया। उन्होंने मैदान के चारो ओर बड़ी हिट लगाई। लगातार 4 छक्के लगातार मैथ्यूज ने अपनी फिफ्टी पूरी की। मैथ्यूज ने मात्र 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।


इसके साथ ही मैथ्यूज सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए है।फिफ्टी पूरी करने के बाद मैथ्यूज (51) अगली ही गेंद बाउंड्री पर कैच आउट हुए। टीम को सातवां झटका तिशारा परेरा (7) के रूप में लगा। श्रीलंका को आठवां झटका एस प्रसन्ना (3)  के रूप में लगा। टीम ने अपना 9वां विकेट लसित मलिंगा (1) के रूप में गंवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed