फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: srilanka vs new zealand, world cup 2015

वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में हारा पिछली बार का उपविजेता

Sat, 14 Feb 2015 12:47 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
LIVE: srilanka vs new zealand, world cup 2015

पिछले 2 बार से वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट टीम रही श्रीलंका इस बार टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में हार गई है। मेजबान न्यूजीलैंड ने उसे करारी शिकस्त देते हुए जीत के साथ अपनी शुरुआत की है।

विज्ञापन


लाइव स्कोर के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


क्राइस्टचर्च में खेले गए पूल-ए के पहले मुकाबले में मेजबान टीम से मिले 332 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन बाद में टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 46.1 ओवर में 233 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनर लाहिरू थिरिमने ही 65 रन बनाकर अपनी टीम को उपयोगी योगदान दे सके। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज टीम को खास योगदान नहीं दे सके। हालांकि अंतिम समय में कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (46) ने कुछ देर क्रीज पर टीम की हार को टाले रखा। न्यूजीलैंड की ओर से 5 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट निकाले।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 331 रन बनाए। उसकी ओर से कोरी एंडरसन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने फिर बनाए 300 से ज्यादा रन

LIVE: srilanka vs new zealand, world cup 2015

क्राइस्टचर्च में खेले गए वर्ल्ड कप के उद्धाटन मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्‍लेबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि श्रीलंका का यह फैसला शुरुआत में ही गलत साबित हो गया।

ओपनर मार्टिन गुप्टिल भले ही एक रन से अपनी फिफ्टी से चूक गए लेकिन उन्होंने पहले विकेट के लिए कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के साथ 16 ओवर में 111 रनों की साझेदारी कर डाली। कप्तान ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया और 49 गेंदों में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन वह 16वें ओवर में कैच आउट हो गए।

इसके बाद गुप्टिल 49 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए केन विलियम्सन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 57 रनों का योगदान दिया। श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए किवी बल्‍लेबाजों को रोक पाना संभव नहीं हो रहा ‌‌था। रही सही कसर मध्य क्रम के बल्‍लेबाज कोरी एंडरसन ने पूरी कर दी। उन्होंने महज 46 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 75 रनों की लाजवाब पारी खेल डाली। उन्हीं की पारी का कमाल था क‌ि टीम एक बार फिर 300 से ज्यादा का स्कोर करने में कामयाब रही।

न्यूजीलैंड 3 अर्धशतकीय पारियों के चलते 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाने में कामयाब रहा। श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल और जीवन मेंडिस ने 2-2 विकेट झटके।

संगकारा की ऐतिहा‌सिक पारी के बाद टीम को मिली निराशा

LIVE: srilanka vs new zealand, world cup 2015

पिछले कुछ महीने से बेहद लचर प्रदर्शन कर रही श्रीलंकाई टीम को ए‌क बार फिर 300 से ज्यादा का लक्ष्य मिला जो उसके लिए मुश्किल जैसा ‌साबित हुआ। 332 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 67 रनों की साझेदारी मिली।

लाहिरू थिरिमने (65) और दिलशान तिलकरत्ने (24) ने ठोस शुरुआत करते हुए टीम की उम्मीद बंधाई लेकिन दिलशान 24 रन के निजी स्कोर पर डैनिएल विटोरी की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए। उनके जाने के बाद लाहिरू ने कुमार संगकारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर डाली। संगकारा 39 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उनकी यह छोटी सी पारी भी एक इतिहास बना गई। उन्होंने आज जब 7 रन बनाए तो वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए। सचिन तेंदुलकर (463 मैच, 18,426 रन) के बाद वह (398 मैच, 13,732 रन) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए।

लेकिन इसके अलावा टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। महेला जयवर्धने खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। जबकि दिमुथ करुणरत्ने 14 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं किवी टीम की ओर से 5 गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट, एडम मिलने, टिम साउदी, कोरी एंडरसन और विटोरी को 2-2 सफलता मिली। एंडरसन ने 75 रनों की पारी खेलने के बाद 2 विकेट भी चटकाए जिस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed