{"_id":"5d108f0b8ebc3e1c2100c133","slug":"live-scorecard-and-updates-between-bangladesh-vs-afghanistan-match-from-world-cup-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: शकिब के ऐतिहासिक खेल से जीता बांग्लादेश, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: शकिब के ऐतिहासिक खेल से जीता बांग्लादेश, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Mon, 24 Jun 2019 11:05 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
शकिब अल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शकिब अल हसन के ऐतिहासिक प्रदर्शन (51 रन और 5 विकेट के बूते) के बूते बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को विश्व कप 2019 के 31वें मुकाबले में 62 रन से मात दी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने स्कोरबोर्ड पर 262/7 टांगा था। 263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान 47 ओवर्स में महज 200 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
बांग्ला गेंदबाजों के आगे अफगान लड़ाके मैच में कभी नजर ही नहीं आए। 10 ओवर्स में 29 रन देकर 5 विकेट लेने के साथ ही शकिब विश्व कप में विकेटों का पंजा मारने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी भी बने। इसके पहले बल्लेबाजी करते हुए भी उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए। इस जीत के साथ बांग्लादेश अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। सात मैच में 3 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ उसके 7 अंक हो गए हैं। वह अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है।
विज्ञापन
263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को कप्तान गुलबदीन नईब ने रहमत शाह के साथ मिलकर धीमी, लेकिन संयमित शुरुआत दिलाई। 11 ओवर में टीम के 49 रन हो चुके थे तभी शकिब अल हसन ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए बांग्लादेश को रहमत शाह (24) का अहम विकेट दिलाया। पहला विकेट मिलते ही बांग्ला टीम अफगानिस्तान पर हावी हो गई। अपने फिरकी गेंदबाजों के बूते 20 ओवर्स में अफगान लड़ाके तीन अहम विकेट गंवाकर सिर्फ 63 रन ही स्कोरबोर्ड पर जोड़ पाती है।
विज्ञापन
हशमतुल्लाह शहिदी (11) को मोसेद्देक हसन ने स्टम्पिंग करवाई तो गुलबदीन (47), मोहम्मद नबी (0) और फिर असगर अफगान (20) को शकिब अल हसन ने अपनी फिरकी में फंसाया। समय के साथ और धीमी होती गई पिच पर लगातार विकेट गिरते रहे। कोई भी अफगानी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने या मैच जीतने के इरादे से नहीं उतरा। शायद यही वजह रही कि अफगनिस्तान अपना लगातार सातवां मैच भी गंवा बैठा।
बांग्लादेश की पारी
मुश्फिकुर रहीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले मुश्फिकुर रहीम (83) और शकिब अल हसन (51) की अर्धशतकीय पारी के बूते बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 262 रन बनाए।
टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेने वाली अफगानिस्तान का फैसला उस वक्त सही साबित होने लगा जब 4.2 ओवर्स में ही 23 के स्कोर पर टीम को पहली सफलता मिली। बल्लेबाजी में प्रमोट किए गए खतरनाक लिटन दास (16) को मुजीब ने पवेलियन लौटाया। जल्द ही मोहम्मद नबी ने दूसरे सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (36) को क्लीन बोल्ड कर दिया।
World Cup 2019: शकिब ने रचा इतिहास, एक ही मैच में बनाए कई रिकॉर्ड
अब बांग्लादेशी बल्लेबाज साझेदारी कर टीम को आगे बढ़ा रहे थे, स्कोर 30वें ओवर में 150 के करीब पहुंचने वाला था, तभी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शकिब अल हसन आउट हो गए। शकिब फिर से अच्छी लय में दिख रहे थे। वह टूर्नामेंट में पांचवीं बार 50 रन की संख्या पार करने में सफल रहे। इस बीच एक बार डीआरएस के सहारे उन्हें जीवनदान भी मिला लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वह पारी लंबी नहीं खींच पाए।
मुजीब ने अपने वैरीएशन से बल्लेबाजों को चौंकाया और उनमें शाकिब भी शामिल थे जो आगे पिच करायी गयी गेंद पर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने 69 गेंद की अपनी पारी में केवल एक चौका लगाया। मुजीब ने नये बल्लेबाज सौम्य सरकार (तीन) को भी पगबाधा आउट किया।
रहीम ने दौलत जादरान पर छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन महमुदुल्लाह अच्छी शुरुआत के बावजूद डेथ ओवरों तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। गुलबदीन नईब ने उन्हें धीमी गेंद पर ललचाकर मिडविकेट पर कैच करवाया। रहीम ने आखिरी क्षणों में लंबा शाट खेलने के प्रयास में गेंद हवा में लहराई जिसे नबी ने खूबसूरती से कैच में बदला।
अंतिम ओवर्स में मोसेद्देक ने महत्वपूर्ण रन जुटाए जिससे टीम 250 रन के पार पहुंच पाई। अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब ने 39 रन देकर तीन और कप्तान गुलबदीन नईब ने 56 रन देकर दो विकेट लिए। स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (दस ओवर में 52 रन) को कोई विकेट नहीं मिला।