फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa, Ranchi Test, Day 2

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 497 के जवाब में दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके

Sun, 20 Oct 2019 07:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 20 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa, Ranchi Test, Day 2
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में पहले दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे की शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। खराब मौसम के कारण रांची टेस्ट का लगातार दूसरा दिन भी जल्द ही खत्म करना पड़ा। खेल जल्दी समाप्त किए जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका का शीर्षक्रम लड़खड़ा गया था।

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर समाप्त घोषित की। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम दो विकेट खोकर महज नौ रन ही बना पाई। उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों को उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन


मोहम्मद शमी ने अपनी दूसरी गेंद पर ही डीन एल्गर (शून्य) को विकेट के पीछे कैच करा दिया। उनकी अतिरिक्त उछाल लेती गेंद एल्गर के दस्तानों को चूमकर ऋधिमान साहा के सुरक्षित हाथों में पहुंची। उमेश यादव ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (चार) को साहा के हाथों कैच कराया। इसके बाद खराब रोशनी के कारण विराट कोहली को तेज गेंदबाज हटाने पड़े। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान फाफ डुप्लेसि एक रन पर खेल रहे थे जबकि जुबैर हमजा को अभी खाता खोलना है। भारत की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम अभी भी 488 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस श्रृंखला में पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे रोहित ने सुबह 117 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी और 255 गेंदों का सामना करके 212 रन बनाये जिसमें 28 चौके और छह छक्के शामिल हैं। रोहित की शानदार पारी अजिंक्य रहाणे (115) के बेहतरीन प्रयास पर हावी हो गई। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर पिछले तीन साल में अपना पहला और कुल 11वां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 192 गेंदें खेली तथा 17 चौके और एक छक्का लगाया। रविंद्र जडेजा (51) ने छठे नंबर के साथ पूरा न्याय करके अर्धशतक पूरा किया जबकि अंतिम क्षणों में उमेश यादव ने छक्कों की झड़ी लगायी और दस गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 31 रन बनाये। भारतीय पारी समाप्त होने के बाद चाय के विश्राम लिया गया लेकिन उसके बाद केवल पांच ओवर किये गये।

ने सात विकेट के नुकसान पर 450 रन बना लिए हैं। रवि अश्विन (13) और उमेश यादव (!3) क्रीज पर मौजूद हैं। अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन से आगे खेलते हुए दिन के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया तो रहाणे ने भी सैकड़ा जमाया।

रोहित ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ठोका दोहरा शतक

'हिटमैन' रोहित ने रांची टेस्ट मैच में अपनी धमाकेदार फॉर्म को जारी रखते हुए टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक जड़ा। पहले दिन 117 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद वे फिर से दूसरे दिन मैदान पर उतरे और उसी लय में नजर आए। देखते ही देखते हिटमैन ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया।

रोहित ने 249 गेंदों में 28 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपने करियर का पहला दोहरा शतक मारा। इस आंकड़े को पार करने के बाद रोहित रनगति बढ़ाने के चक्कर में रबाडा का तीसरा शिकार बने।

मुंबई के इस बल्लेबाज ने 88वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। इसके पहले अपना शतक पूरा करने के लिए भी उन्होंने जोरदार छक्के का ही सहारा लिया था। अब रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल दोनों में 200+ का स्कोर करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं।

अजिंक्य रहाणे ने तीन साल बाद लगाया शतक

बेहतरीन प्रतिभा के धनी अजिंक्य रहाणे बीते कुछ समय से वैसा खेल नहीं दिखा पा रहे थे, जो उनके कद को परिभाषित करें। मगर विपरित हालातों में आए लगाए अपने टेस्ट करियर के 11वें शतक से उन्हें गजब का आत्मविश्वास मिलेगा। अपना सैकड़ा पूरा करने के लिए रहाणे ने 169 गेंदों का सामना किया। 115 रन के स्कोर पर रहाणे का विकेट गिरा। उन्होंने 17 चौके और एक छक्का उड़ाया। रोहित शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 267 रन जोड़े। रहाणे के पास शतक बनाने का मौका था, जिसको उन्होंने भुना लिया। अजिंक्य ने आखिरी बार अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा टेस्ट में शतक जड़ा था।

पहले दिन का खेल

LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa, Ranchi Test, Day 2
रोहित शर्मा - फोटो : SELF

इसके पहले जब सिक्का उछला तो एक बार फिर मेजबान कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। सुबह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 39 रन पर ही भारत के तीन विकेट गिरा दिए। मयंक अग्रवाल, पुजारा और कप्तान कोहली के सस्ते में निपटने के बाद रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि बाद में गेयर शिफ्ट करते हुए तेज गति से रन भी बनाए।

कगिसो रबाडा ने पारी के पांचवें ओवर में भारत को बड़ा झटका किया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया। मयंक स्लिप में आसान कैच थमाकर 10 रन बनाकर आउट हुए।

मयंक को आउट करने के बाद कगिसो रबाडा ने चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। रबाडा ने जोदार अपील की थी, लेकिन अंपायर ने आउट करार नहीं दिया, हालांकि कप्तान फाफ डु प्लेसी ने रिव्यू लेने का फैसला किया और फैसला रबाडा के पक्ष में रहा और पुजारा एलबीडब्लू आउट हुए।

एनरिच नॉतर्जे ने टेस्ट करियर का अपना पहला शिकार विराट कोहली को बनाया। एनरिच की एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया, हालांकि फैसला दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में रहा और कोहली को वापस 12 रन बनाकर लौटे।

रोहित का घरेलू मैदान पर छठा शतक, विदेश में एक भी नहीं

LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa, Ranchi Test, Day 2
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

रोहित ने छक्का लगाते हुए अपने करियर का छठा और सीरीज का तीसरा शतक लगाया। इसी के साथ 'हिटमैन' एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे।

रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे। इसके पहले रहाणे ने भी 21वां अर्धशतक पूरा किया।

रोहित एक भी शतक विदेश में लगाए बगैर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 100+ रन का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक अपने सभी 6 शतक भारत में ही लगाए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर बांग्लादेश के मोमिनुल हक हैं। उन्होंने आठ शतक लगाए।टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में तीसरा टेस्ट औपचारिक लग रहा है। मगर टीम इंडिया 3-0 टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। बता दें कि टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 203 रन से, जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने प्रोटियाज को एक पारी और 137 रन से करारी शिकस्त दी थी।

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

LIVE scorecard and latest coverage of India Vs South Africa, Ranchi Test, Day 2
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

भारत की प्लेइंग इलेवन - मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, उमेश यादाव और मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन - डीन एल्गर, क्विंटन डी कॉक, जुबेयर हमजा, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), टेंबा बावुमा, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्तजे और लुंगी एंगिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed