फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest coverage of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 2

INDvBAN: दूसरे दिन का खेल खत्म, मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक से भारत का स्कोर 493/6

Fri, 15 Nov 2019 05:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Nov 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest coverage of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 2
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

इंदौर के होलकर स्टेडियम में मयंक अग्रवाल के तूफान में बांग्लादेश उड़ गया। यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 243 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 493 रन बना लिए हैं। उमेश यादव (25 रन) और रवींद्र जडेजा (60 रन) क्रीज पर हैं। अब भारत के पास 343 रन की विशाल बढ़त हो चुकी है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

विज्ञापन

INDvBAN: मयंक अग्रवाल का डबल धमाल, जड़ा करियर का दूसरा दोहरा शतक

विज्ञापन

यह मयंक के टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक था। अग्रवाल ने पिछले महीने विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 215 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक था। अग्रवाल ने इस मैच में 371 गेंदों का सामना किया जिनमें 23 चौके और 6 छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक हालांकि भाग्यशाली रहे और 31 के निजी स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला। इमरूल कायेस ने जाएद की गेंद पर पहली स्लीप में मयंक का कैच छोड़ दिया। गुरुवार को भारत ने अपने पहले दिन के स्कोर 86/1 से खेलना शुरू किया। चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा कर पवेलियन लौट गए, उन्हें अबु जाएद ने सैफ हसन के हाथों कैच आउट कराया।

पुजारा ने 72 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाए। भारत को सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा जब जायेद ने नए बल्लेबाज विराट कोहली को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। भारतीय कप्तान के खिलाफ जोरदार अपील अंपायर ने ठुकराई, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान ने रीव्यू लेने में कोई हिचक नहीं दिखाई। थर्ड अंपायर ने फिल्ड अंपायर के फैसले को सिरे से नकारते हुए कोहली को पगबाधा आउट करार दिया।

लगातार झटकों के बीच मयंक अग्रवाल न सिर्फ क्रीज पर अंगद की तरह खड़े रहे बल्कि अपने करियर का तीसरा शतक भी पूरा किया। मयंक ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 183 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की मदद से सैकड़ा जड़ा। यह तीनों शतक उन्होंने पिछली पांच पारियों में लगाए हैं। मयंक ने पिछला शतक इसी साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में लगाया था। उन्होंने यह तीनों शतक घरेलू मैदान पर और टेस्ट की पहली पारी में लगाए हैं।

अजिंक्य रहाणे 86 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे और मयंक ने चौथे विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की। रहाणे को अबु जाएद ने तैजुल इस्लाम के हाथों कैच कराया। रहाणे ने करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। अजिंक्य रहाणे 86 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे को अबु जायेद ने तैजुल इस्लाम के हाथों कैच कराया।

पहले दिन भारत का एकमात्र विकेट रोहित शर्मा (6) के रूप में गिरा था। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज रोहित के रूप में टीम को पहला झटका लगा। अबू जायेद ने रोहित को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। अपनी पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों इस टीम को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम कहा जाता है।

भारत ने बांग्लादेश को 150 रन पर समेटा

LIVE scorecard and latest coverage of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 2
मोहम्मद शमी - फोटो : ट्वि्टर

खेल के पहले ही दिन भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पहली पारी में 150 रन पर समेट दी। बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मोमिनुल हक ने 37, लिटन दास ने 21 और मोहम्मद मिथुन ने 13 रन का योगदान दिया। मेहमान टीम का और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। अश्विन ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए है।

मोमिनुल हक का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ, जब 30 रन पर ही उनके तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। टीम अंत तक उबर नहीं पाई। छठे ही ओवर में उमेश यादव ने पहला झटका दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश ने इमरुल को रहाणे के हाथों कैच करवाया। इससे पहले कि मेहमान टीम संभल पाती उन्हें अगले ही ओवर में इशांत शर्मा ने भी करारा झटका दे दिया। इशांत ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर शादमान इस्लाम (6) को विकेटकीपर ऋधिमान साहा के हाथों कैच करवाया।

दो विकेट गिरने के बाद मोहम्मद मिथुन ने कप्तान मोमिनुल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया और कुछ रन भी जोड़े, लेकिन 18वें में शमी ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने मिथुन को 13 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।

अश्विन ने मोमिनल हक को 37 और फिर महमूदुल्लाह को 10 रन पर बोल्ड किया। इसी के साथ अश्विन ने घरेलू मैदान पर सबसे तेज 250 विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। दोनों स्पिनर ने 42 टेस्ट में यह कारनामा किया। अश्विन ने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (41 टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया।

शमी ने मुश्फीकुर रहीम (43) को बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर मेहदी हसन मिराज को एलबीडब्ल्यू किया। यह दोनों विकेट 140 के कुल स्कोर पर ही गिरे। रहीम ने संघर्ष करते हुए 105 गेंदों का सामना किया और चार चौकों सहित एक छक्का लगाया।

प्लेइंग XI इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा

बांग्लादेश: मोमिनुल हक (कप्तान), इमरूल काएस, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, शादमान इस्लाम, तेजुल इस्लाम, अबु जायेद, इबादत हुसैन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed