{"_id":"0e4e213f6d48924a6681bad17aafbf4d","slug":"live-sachin-tendulkar-mumbai-test-live-score-live-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइडीज को पारी की हार से बचने के लिए अभी भी 270 रन की जरूरत है। पारी की हार से बचने के लिए अभी भी उसे 270 रन की जरूरत है। दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने एक के बाद एक अपने तीन विकेट गिरा दिए।
मुंबई टेस्ट दूसरा दिनः 6 दिलचस्प बातें
अश्विन ने पॉवेल और ब्रॉवो के रूप में दो विकेट झटके। ओझा ओझा ने नाइट वाचमैन के रूप में आए बेस्ट को एलबीडब्ल्यू आउट कर दूसरा झटका दिया। दूसरी पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने पॉवेल को 9 के निजी स्कोर पर शमी के हाथों कैच आउट कराया।
सचिन तेंदुलकर पर विशेष कवरेज
इससे पहले रोहित के नाबाद 111 रन और पुजारा के 113 रन की बदौलत भारत की पहली पारी में 495 रन ऑल आउट हो गई थी। वेस्टइंडीज की पहली पारी के आधार पर भारत को 313 रन की लीड मिली।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी शतक लगाया। रोहित शर्मा और शमी के बीच आखिरी विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। शमी क्रीज पर रोहित का साथ देने तब आए थे जब रोहित 46 रन के व्यक्ति स्कोर पर खेल रहे थे।
वेस्टइंडीज की ओर से शिलिंगफोर्ड ने 179 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके। इससे पहले रोहित ने अपना यह अर्धशतक 56 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से बनाया था।
शिलिंगफोर्ड ने भुवनेश्वर को आउट कर अपना पांचवां विकेट झटका। इसके तुरंत बाद ओझा भी रन आउट हो गए। अश्विन के रूप में भारत को सातवां झटका ग्रैबियल ने दी। अश्विन ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की पहली पारी के आधार पर भारत को अब तक 230 से ज्यादा की लीड मिल चुकी है। पुजारा के आउट होने के बाद आए कप्तान धोनी भी कुछ खास नहीं कर पाए और टीम के खाते में 4 रन जोड़कर बेस्ट की गेंदपर सैमी को कैच दे बैठे।
दूसरे दिन लंच के बाद चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़कर अपना विकेट गंवा दिया। शिलिंगफोर्ड ने 78वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खुद ही कैच कर भारत को पांचवां झटका दिया। 167 गेंद खेलकर पुजारा ने 12 चौके की मदद से 113 रन बनाए।
विराट कोहली अर्धशतक लगाकर शिलिंगफोर्ड की गेंद पर आउट हो गए। आउट होने से पहले कोहली ने 57 रन की पारी खेली। इससे पहले कोहली ने 53 गेंद खेलकर चार चौके की मदद से अपना सातवां अर्धशतक लगाया।
अपने आखिरी टेस्ट मैच में सचिन 74 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में सचिन ने ना केवल स्टेडियम और टीवी में देख रहे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया साथ ही टीम के लिए बहुमूल्य 74 रन भी जोड़े।
48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट होने से पहले सचिन ने 118 गेंद खेलकर 12 चौके लगाए। देवनारायण की गेंद पर पहले स्लिप में खड़े सैमी ने सचिन का कैच लपक लिया।
सचिन ने उतरते ही शिलिंगफोर्ड के ओवर के तीसरी और चौथी गेंद पर दो चौके लगाकर उस उम्मीद को और बढ़ा दिया है। पारी के 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सचिन ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सचिन ने अपने अंतिम टेस्ट मैच में 91 गेंद खेलकर नौ चौके की मदद से अर्धशतक लगाया। यह सचिन के क्रिकेट कैरियर का 119वां और टेस्ट कैरियर का 68वां अर्धशतक है।
सचिन के बाद पुजारा ने भी 75 गेंद खेलकर पांच चौके की मदद से अपने टेस्ट कैरियर का चौथा अर्धशतक लगाया। पुजारा के अब टेस्ट में चार शतक और चार अर्धशतक हैं।
दूसरे दिन सचिन का खेल देखने के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ आए हैं।
पहले दिन भारत की पहली पारी दो विकेट के नुकसान पर 157 रन से आगे खेलने के लिए सचिन और पुजारा क्रीज पर उतर चुके हैं। पहले दिन टॉस जीतने के बाद धोनी ने मेहमान टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
पहले दिन प्रज्ञान ओझा के पांच विकेट और अश्विन के तीन विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 182 रन पर ऑल आउट हो गई थी। मेहमान टीम की ओर से पॉवेल ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। इस पारी में वेस्टइंडीज की ओर से तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
इस मैच में भारत की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि वेस्टइंडीज ने नरसिंह देवनारायण और शैनन गैब्रियल को टीम में शेलडन कोटरेल और वीरासैमी पेरमल के जगह शामिल किया है।
यह मैच कई मायनों में खास है। सचिन का यह आखिरी और 200वां टेस्ट मैच है। इसके साथ वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल का यह 150वां टेस्ट मैच भी है। क्रिस गेल का यह 99वां टेस्ट मैच है।