फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Pakistan vs Bangladesh, ICC T20 World Cup 2016

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया, भारत सतर्क

Wed, 16 Mar 2016 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Pakistan vs Bangladesh, ICC T20 World Cup 2016
shahid afridi - फोटो : pti

बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में मिली हार का बदला लेने का पाक के पास वर्ल्ड कप में मौका है। टॉस जीतकर पाक ने पहले बल्लेबाजी चुनी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप लीग मुकाबलों में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली वह पहली टीम भी बन गई। जवाब में बांग्‍लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन ‌बनाए। पाक यह मैच 55 रन से जीता।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप में एक तरफ भारत की हार से शुरुआत हुई, वहीं दूसरी ओर पाक ने कोलकाता के मैदान में बांग्लादेश को हराकर दो बातें साधी। पहला बांग्‍लादेश को हराकर एशिया कप की हार का बदला लिया। जबकि कोलकाता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को आगामी 19 मार्च को होने वाले मैच के लिए चेता दिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी पाक का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सौम्य सरकार को बिना खाता खोले आउट किया। विकेट गिरने के बाद ही बांग्लादेशी स्कोर के दबाव के चलते बैकफुट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक गेंदबाज पूरे मुकाबले में बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर हावी रहे। बल्लेबाजी के बाद कप्तान शाहिद अफरीदी ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने दो अहम विकेट झटके। हालांकि अपने 4 ओवर के स्पैल में उन्होंने 3 चौके एक छक्का भी लुटाया। चौथी सफलता फिरकी गेंदबाज इमाद वसीम के हाथ लगी।

16वें ओवर में आमिर की गेंद पर फिल्डर अहमद शहजाद ने आसान सा कैच छोड़ दिया। हालांकि आमिर इसी ओवर में विकेट लेने में सफल भी हो गए। मैच शुरुआत से ही पाक की पकड़ में आ चुका था। पांचवीं और छठी सफलता तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान के हाथ लगी।

अफरीदी ने बांग्लादेश पर उतारा गुस्सा

LIVE: Pakistan vs Bangladesh, ICC T20 World Cup 2016
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम को हालांकि पहला विकेट जल्दी गंवाना पड़ा लेकिन उसके बाद उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे घुटने नहीं टेके। अहमद शहजाद और मोहम्मद हफीज ने आतिशी बल्लेबाजी और मैदान के चारों ओर हिट लगाए। इससे पहले ओपनर शर्जिल खान ने 10 गेंद पर 2 छक्के एक चौके के साथ 18 रन बनाए। उन्हें फिरकी गेंदबाज अराफत सन्नी ने बोल्ड किया।

कोलकाता में हुए इस वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में पाक बल्लेबाज बेहद आक्रामक और फॉर्म में नजर आए। एक वक्त भी पाक बल्लेबाजों को बांग्लादेशी गेंदबाज बीट नहीं कर पाए। 13वें ओवर में पाक के विराट कोहली नाम से फेमस शहजाद ने फिफ्टी ठोंकी। यह कारनामा उन्होंने महज 35 गेंदों में 8 चौके लगाकर किया। फिफ्टी के बाद 2 रन और बनाकर वह आउट हुए। शहजाद और हफीज के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी हुई।

15वें ओवर में हफीज ने 36 गेंदों में अपना पचासा लगाया। उधर, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान शाहिद अफरीदी ने आते ही लगातार दो चौके और एक छक्का लगाकर अपने तूफानी इरादे जता दिए।

पिछले कुछ मैचों से फॉर्म के लिए जूझ रहे अफरीदी को इस मैच से संजीवनी मिली। इसके अलावा कुछ दिन पहले भारत के प्रति प्यार जताने को लेकर निशाने पर रहे अफरीदी काफी निराश भी थे। मैच से एक दिन पहले वह साथी खिला‌ड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने भी नहीं आए। उनका गुस्सा इस मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों पर निकला।

उन्होंने 19 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौके ठोंके। हालांकि‌ फिफ्टी लगाने से एक रन से रह गए। आखिरी ओवर में वह तेज गेंदबाज तस्किन अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए।

इससे पहले मोहम्मद हफीज की शानदार बल्लेबाजी का अंत 64 रन के निजी स्कोर पर हुआ। उन्होंने 42 गेंदे खेली जिसमें 2 छक्के और 7 चौके लगाए। वह बाउंड्री पर सौम्य सरकार के बेहद शानदार कैच के बाद आउट हुए। उमर अकमल बिना खाता खोले आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed