'कमजोर' स्कॉटलैंड को हराने में न्यूजीलैंड को आया 'पसीना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूडिन में खेले गए वर्ल्ड कप में आयरलैंड के बाद स्कॉटलैंड ने भी दमदार खेल दिखाया लेकिन वह मेजबान न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर कर पाने में नाकाम रहा।
लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को खासा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि लगातार विकेटों के पतन से किवी टीम को जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा और मुश्किल से 3 विकेट से ही मैच जीत सकी। मेजबान टीम ने 24.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले स्कॉटलैंड की पूरी 36.2 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई। स्कॉटिश टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि उसकी ओर से मैट मैघन (56) और रिचि (50) ने अर्धशतक लगाए।
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम ने शुरुआत तो तेज की लेकिन 50 रन से पहले अपने 2 विकेट भी गंवा दिए। मार्टिन गुप्टिल 17 और कप्तान ब्रैंडन मैकुलम 15 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट इयान वारड्राल ने झटके। किवी टीम को तीसरा झटका रॉस टेलर के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद केन विलियम्सन 38 और ग्रैंड इलियट 29 रन बनाकर चलते बने। किवी टीम ने अपने 5 विकेट महज 117 रन पर गंवा दिए।
लक्ष्य के करीब पहुंचते-पहुंचते किवी टीम ने 2 और विकेट गंवा दिया। पिछले मैच में तीन सौ से ज्यादा का स्कोर करने वाली किवी टीम को स्कॉटलैंड ने जीत के लिए पसीना बहवा ही दिया। इयान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
खराब शुरुआत के बाद उबर ही नहीं सका स्कॉटलैंड
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद स्कॉटिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में पहली लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद फिर पांचवें ओवर में भी उसे दोहरा झटका लगा।
दूसरे ही ओवर की पहली 2 गेंदों पर ट्रेंट बॉल्ट ने लगातार गेंदों पर 2 विकेट झटककर यूरोपीय टीम की शुरुआत बेहद खराब कर दी। अभी यह टीम दोहरे झटकों से उबरने की कोशिश में जुटी थी कि पांचवें ओवर में भी उसे एक और दोहरा झटका लगा। टिम साउदी ने पहले दो गेंदों पर 2 विकेट हासिल किए। स्कॉटलैंड ने अपने शीर्ष 4 विकेट महज 12 रन पर गंवा दिए थे।
हालांकि पांचवें विकेट के लिए मैट मैघन (56) और रिचि बैरिंगटन (50) ने पांचवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
मेजबान न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड वर्ल्ड कप के पूल-ए में शामिल हैं। न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच है, उसने अपने पहले मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया था। प्रेस्टेन मोम्सेन स्कॉटलैंड टीम की अगुवाई कर रहे हैं। जबकि किवी टीम की कमान ब्रैंडन मैकुलम के हाथों में है।