फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE, Mumbai_Test, Sachin_Tendulkar, Live_Cricket, Scorecard

भारत जीता, आखिरी मैच में नम हुईं सचिन की आंखें

Sat, 16 Nov 2013 04:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Nov 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
LIVE, Mumbai_Test, Sachin_Tendulkar, Live_Cricket, Scorecard

...और वो पल आ ही गया जब सचिन अब कभी मैदान में बल्ला और गेंद थामे नहीं दिखेंगे। सचिन के आखिरी और 200वें टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 126 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।

विज्ञापन


पुजारा और रोहित के शतक और ओझा के 10 विकेट की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में भी तीन दिन में ही पारी से हरा दिया। लेकिन मैच का मुख्य आकर्षण रहे सचिन तेंदुलकर ने अपनी अंतिम पारी में 74 रन बनाए।
विज्ञापन


पढ़ें: सचिन के लिए उठी पारी घोषित करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले दिन पहली पारी में पॉवेल के 48 रन की बदौलत मेहमान टीम ने केवल 182 रन बनाकर आउट हो गई। अपना 150वां मैच खेल रहे चंद्रपॉल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 25 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में ओझा ने 40 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके। इस पारी में वेस्टइंडीज की ओर से तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
sachin tendulkar














इसके बाद पहले ही दिन अपनी पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत अच्छी की। मुरली विजय और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। दोनों के आउट होने के बाद सचिन अपनी आखिरी पारी खेलने क्रीज पर उतरे।

पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में सचिन पर रिकॉर्ड हुआ 'गॉड ऑफ क्रिकेट’ गाना

सचिन ने आउट होने से पहले 118 गेंद खेलकर 12 की चौके की मदद से 74 रन बनाए। सचिन को पारी के 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देवनारायण ने सैमी के हाथों कैच आउट कराया। पहली पारी में पुजारा ने 113 रन और रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन बनाए।


पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले प्रज्ञान ओझा ने दूसरी पारी में भी मेहमान टीम के 5 बल्लेबाजों को आउट कर मेहमान टीम को पारी की हार के और नजदीक ला दिया है। अपना 150वां मैच खेल रहे चंद्रपॉल को अश्विन ने 41 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर मेहमान टीम को सातवां झटका दिया।

वेस्टइंडीज ने 42 ओवर तक 8 विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज को अभी भी पारी की हार से बचने के लिए 145 रन की जरूरत है।

पढ़ें: सचिन को विदाई देने वानखेड़े क्यों नहीं पहुंचे कांबली?

तीसरे दिन ओझा ने सैमुअल्स, गेल और उसके बाद देवनारायण को आउट कर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है।

sachin


















ओझा ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद कप्तान धोनी हाथों सैमुअल्स को स्टंप करवाया। उसके बाद 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर गेल को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर टीम को 5वां झटका दिया। सैमुअल्स ने 11 रन तो गेल ने 35 रन बनाए।

सचिन तेंदुलकर पर विशेष कवरेज

इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइडीज ने तीन विकेट खोकर 43 रन बना लिए थे। दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने एक के बाद एक अपने तीन विकेट गिरा दिए।

दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में रोहित के नाबाद 111 रन और पुजारा के 113 रन की बदौलत 495 रन बनाकर ऑल आउट हुई। वेस्टइंडीज की पहली पारी के आधार पर भारत को 313 रन की लीड मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed