फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs zimbabwe: 2nd ODI

चौके से निकली टीम इंडिया की जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा

Mon, 13 Jun 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs zimbabwe: 2nd ODI
लोकेश राहुल - फोटो : PTI
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में हरा दिया है। हरारे में दूसरे मैच में 8 विकेट से मिली जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। लाइव स्कोरकार्ड ।
विज्ञापन


मेजबान टीम से मिले 127 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 26.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 129 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए अंबाती रायडु ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। जबकि करुण नायर ने 39 और लोकेश राहुल 33 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


इससे पहले एक समय मेजबान टीम का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन था लेकिन इसके बाद पूरी टीम 34.3 ओवर में 126 रन पर ही सिमट गई। फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने भारत के लिए 25 रन देकर 3 विकेट झटके तो बरिंदर सरां और धवल कुलकर्णी को 2-2 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जोरदार जीत के बाद अब टीम इंडिया की नजर सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने की है। पहले मैच में लोकेश राहुल के करियर के पहले शतक की मदद से भारत ने 9 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया था।

भारतीय गेंदबाजों के आगे फिर नतमस्तक हुए मेजबान बल्लेबाज

LIVE: India vs zimbabwe: 2nd ODI
टॉस जीतकर भारत ने एक बार पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उसे पहली सफलता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। तेज गेंदबाज बरिंदर सरां ने पांचवें ओवर में हैमिल्टन मास्कजदा (9) को कैच आउट करा दिया। इसके बाद 10 ओवर के अंदर उसके 2 और विकेट 39 रन के स्कोर पर गिर गए। सरां ने पीटर मूर (1) को आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की। धवल कुलकर्णी को तीसरी सफलता मिली। 

एक समय लग रहा था कि जिम्बाब्वे की टीम कहीं 100 के अंदर ही आउट न हो जाए लेकिन इसके बाद वुशी सिबांदा (53) और सिकंदर रजा (16) ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साहसिक साझेदारी कर टीम की स्थिति को संभालने की कोशिश की। सिबांदा ने करियर की 21वीं फिफ्टी 58 गेंदों में ठोंकी। यह साझेदारी भारत के लिए परेशान करती दिख रही थी कि 
फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने इस जोड़ी को तोड़ दिया।

चहल ने सिकंदर को 16 रन के निजी स्कोर पर आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने एल्टन चिगुंबुरा (0) का विकेट भी झटक लिया। लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लेने के बाद वह हैट्रिक से चूक जरूर गए लेकिन अपने अगले ओवर में सिबांदा का खास विकेट भी झटक लिया। सिबांदा 53 रन बनाकर आउट हुए।

मेजबान टीम अपने पहले मैच की तुलना इस बार ज्यादा स्कोर करती दिख रही थी क्योंकि उसके उसके 3 विकेट पर 104 रन बने थे, लेकिन चहल के तिहरे झटके से टीम उबर नहीं सकी और 22 रनों के अंदर पूरी टीम (34.3 ओवर में) आउट हो गई। सीन विलियम्स चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed