वेस्टइंडीज पर जीत के साथ ही भारत ने लगाया 'चौका'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि वेस्टइंडीज द्वारा मिले आसान लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम इंडिया को काफी पसीना बहाना पड़ा। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नाबाद पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया।
वेस्टइंडीज के 182 रनों का पीछा करने के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ज्यादा देर क्रीज पर नहीं जम पाए।
फ्लॉप रहे धवन और रोहित
टीम इंडिया के दोनों ओपनर जल्दी ही आउट हो गए। कैरिबियाई टीम के तेज गेंदबाज जेरोम टेलर ने टीम इंडिया को दो बड़े झटके देकर चौंका दिया। दोनों सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (9) और रोहित शर्मा (7) आउट हुए। दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली और आजिंक्य रहाणे के पारी को आगे संभालने की कोशिश की। कुछ देर दोनों कैरिबियाई गेंदबाजों को छकाने में कामयाब भी रहे लेकिन आंद्रे रसैल की गेंद पर कोहली 33 रन बनाकर आउट हो गए।
कोहली के आउट होने के कुछ देर बाद ही रहाणे (14) केमार रोच की गेंद पर आउट हो गए। टीम इंडिया को पांचवां झटका सुरेश रैना (22) के रूप में लगा। ड्वेन स्मिथ ने रैना का विकेट लिया।
रैना के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने पारी को आगे संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर मैदान में टिकने के बाद जडेजा 13 रन बनाकर रसैल का दूसरा शिकार बने।
जडेजा के आउट होने के बाद छठे नंबर पर बैटिंग करने आए आर अश्विन (16) ने धोनी (45) का साथ बखूबी निभाया। दोनों ने आखिर तक क्रीज पर बने रहते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई।
इससे पहले वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसोन होल्डर का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय गलत साबित हुआ। नतीजन टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। हालांकि होल्डर ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया।
टीम इंडिया के गेंदबाजों की घातक गेंदों के सामने कैरिबियाई बल्लेबाज बेबस नजर आ दिखे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। उन्होंने वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके बाद रविंद्र जडेजा और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए। जबकि मोहित शर्मा और आर अश्विन को एक-एक सफलता मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरूआत बेहद धीमी और खराब रही।
सात बार जीवनदान मिलने के बाद नहीं चले गेल
भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ से वेस्टइंडीज ने बेहद धीमी शुरूआत की। शमी ने अपने तीसरे ओवर में टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उनकी गेंद पर ड्वेन स्मिथ (6) कैच आउट हुए। विराट कोहली ने मारलोन सैमुल्स (2) को रन आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। सात बार जीवनदान मिलने के बाद क्रिस गेल ने कुछ बड़ी हिट लगाई। लेकिन शमी की गेंद पर गेल (21) आउट हो गए। अगले ओवर में उमेश यादव ने दिनेश (0) रामदीन को बोल्ड किया।
मोहित शर्मा ने सिमल्स (9) का विकेट लेकर टीम इंडिया को पांचवीं सफलता दिलाई। अश्विन ने जोनाथन काटर्लर (21) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। कुछ देर बाद मोहित शर्मा की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने आंद्रे रसैल का एक आसान सा कैच टपका दिया।
हालांकि अगले ही ओवर में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25वें ओवर में जडेजा को गेंदबाजी की कमान सौंपी और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर अपने कैच छोड़ने की भरपाई करते हुए रसैल (8) को आउट कर टीम इंडिया को सातवीं सफलता दी। वेस्टइंडीज ने अपना आठवां विकेट डैरेन सैमी (26) के रूप में गंवाया। सैमी शमी का शिकार बने।
इसके बाद कप्तान जेसोन होल्डर और जेरोम टेलर ने पारी को आगे संभाला। इस बीच दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और होल्डर ने कप्तानी पारी खेलते हुए पचास रन पूरे किए। 9वें विकेट के रूप में कैरिबियाई टीम ने टेलर (11) का विकेट गंवाया। टेलर को उमेश ने आउट किया। आखिरी विकेट जडेजा ने लिया। जडेजा ने होल्डर (57) को आउट किया।