फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs sri lanka, third test, fourth day

IND vs SRI: इतिहास रचने से महज 7 कदम दूर भारत

Tue, 01 Sep 2015 09:06 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs sri lanka, third test, fourth day

कोलंबो में चल रहे भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल समाप्ति तक श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 67 रन बना लिए है। श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 319 रनों की जरुरत है। मैच टीम इंडिया के पाले में नजर आ रहा है।

विज्ञापन

भारत ने पहली पारी में 312 और दूसरी पारी में 274 रनों बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबो में चल रहे आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 67 रन बनाए। क्रीज पर कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (22) और कौशल सिल्वा (24) नाबाद हैं। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ाई।


पहले ही ओवर में इशांत शर्मा ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इशांत के बाद उमेश यादव ने दिमुथ करुरत्ने (0) को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। तीसरी सफलता इशांत को ही मिली। उन्होंने दिनेश चांदीमल को 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।


भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पकड़ मजबूत हो गई है। भारतीय टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जौहर दिखाया। जबकि दूसरी पारी में दिग्गज बल्लेबाजों के बजाय पुछल्ले श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान करने में ज्यादा कामयाब रहे।


टीम इंडिया की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आर अश्विन रहे। वहीं, लंबे समय बाद रोहित शर्मा का बल्ला चला, उन्होंने फिफ्टी जमाई। रोहित ने पहले कप्तान विराट कोहली और फिर स्टुअर्ट बिन्नी के साथ 50-50 रनों की साझेदारी भी पूरी की। इस महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका को बड़ा और मुश्किल लक्ष्य देने में कामयाब रही।


रोहित के बाद आर अश्चिन ने भी फिफ्टी जमाई। इसके अलावा अमित मिश्रा पहली पारी में अर्धशतक जमाने के बाद दूसरी पारी में भी सहज नजर आए। हालांकि वह (39) फिफ्टी बनाने से रह गए। लेकिन उन्होंने आर अश्विन के साथ 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में धम्मिका प्रसाद और नुआन प्रदीप को 4-4 विकेट मिले। जबकि रंगना हेराथ को एक सफलता मिली।

पुछल्ले बल्लेबाज रहे दिग्गजों से अव्वल

LIVE: india vs sri lanka, third test, fourth day

इससे पहले भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत तीसरे दिन ही शुरू हो गई थी। गेंदबाजों के जौहर के बाद बल्लेबाजों की बारी थी। लेकिन शुरुआत में टीम इंडिया को जोरदार झटके लगे। पहले ओवर में ही टीम ने शतकवीर चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवाया। वह दूसरी पारी में खाता खोले बगैर ही आउट हुए। चौथे ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (2) के रुप में टीम इंडिया ने अपना दूसरा अहम विकेट गंवाया। एक चौका लगाने के बाद अजिंक्य रहाणे (4) भी चलते बने।


चौथे दिन कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। 57 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी के बाद कप्तान कोहली (21) गेंदबाज नुआन प्रदीप का शिकार हुए। इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी ने रोहित का साथ बखूबी निभाया। रोहित ने बिन्नी के साथ भी फिफ्टी रनों की पार्टनरशिप पूरी की। अपना पचासा पूरा करने के बाद वह (50) श्रीलंका का पांचवां शिकार हुए।


उनके बाद बिन्नी ने हार नहीं मानी और नमन ओझा के साथ धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया। किस्मत ने कई बार बिन्नी का साथ दिया। एक दफे वह स्टंप होते-होते बचे। लेकिन किस्मत ज्यादा देर साथ नहीं दे पाई। 49 के निजी स्कोर पर वह गेंदबाज धम्मिका प्रसाद का तीसरा और श्रीलंका का छठा शिकार हुए। सातवें विकेट के रुप में टीम इंडिया ने अपना डेब्यू मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा (35) का विकेट खोया।


रोहित शर्मा के बाद आर अश्विन (58) ने भी फिफ्टी लगाई। पहली पारी में अर्धशतक जमाने के बाद अमित मिश्रा दूसरी पारी में भी सहज नजर आए। हालांकि वह (39) फिफ्टी बनाने से रह गए। लेकिन उन्होंने आर अश्विन के साथ 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed